
Shivangi Joshi First Audition: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवांगी काफी यंग लग रही हैं। दरअसल, ये वीडियो शिवांगी के पहले ऑडिशन का है, जो उन्होंने करीब 12 साल पहले दिया था। ऑडिशन के दौरान शिवांगी बेहद सीधी-सादी और थोड़ी नर्वस भी नजर आ रही हैं।
ब्लू ड्रेस में बेहद मासूम लगी ‘नायरा’
बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो शिवांगी के पहले ऑडिशन का है, जो काफी पुराना है। उस वक्त शिवांगी एक्ट्रेस बनने के लिए जगह-जगह ऑडिशन देती थीं। इस वीडियो में शिवांगी ब्लू कलर के सलवार सूट में बेहद मासूम लग रही हैं। ऑडिशन के दौरान शिवांगी किसी सीन के डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। बता दें कि स्ट्रगलिंग डेज में शिवांगी एक ही दिन में कई ऑडिशन देती थीं।
10 साल पहले मिला था ब्रेक :
कई जगह ऑडिशन देने के बाद शिवांगी को 2013 में टीवी सीरियल 'खेलती है जिंदगी आंखमिचौली' में ब्रेक मिला था। इसमें उन्होंने त्रिशा का रोल निभाया था। इसके बाद तो शिवांगाी जोशी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शिवांगी ने बेइंतहा, बेगुसराय, ये है आशिकी और प्यार तूने क्या किया जैसे सीरियल्स में काम किया।
2016 में मिला 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
शिवांगी जोशी को 2016 में टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम मिला। इसमें उन्होंने नायरा और सीरत के किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरियल में शिवांगी को जोड़ी एक्टर मोहसिन खान के साथ जमी। 2023 में वो टीवी सीरिज 'जब वी मैच्ड' में नजर आई थीं।
अपने दम पर शिवांगी ने बनाई पहचान :
शिवांगी जोशी ने टीवी की दुनिया में अपने दम पर मुकाम बनाया है। उनका यहां कोई गॉडफादर नहीं था। यहां तक कि उनकी फैमिली से भी कोई दूर-दूर तक एक्टिंग की दुनिया में नहीं है। बता दें कि सीरियल के अलावा शिवांगी कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। इनमें आदतें, बारिश, किस्मत तेरी, आशिकी, ओ दिलबर यारा, हमनवा, तेरी अदा, तू मेरा सनम और हीर रांझा शामिल हैं।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।