YRKKH के अरमान ने रियल लाइफ में खरीदा करोड़ों का घर, शेयर की गृहप्रवेश की फोटोज

Published : Jul 03, 2025, 11:17 AM IST
Rohit Purohit

सार

टीवी स्टार रोहित पुरोहित ने नया घर खरीदा और जल्द ही पिता बनने वाले हैं। मुंबई में अपने नए घर 'आशियाना' में बच्चे के स्वागत की तैयारी जोरों पर है।

टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम रोहित पुरोहित इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। वहीं इसी बीच रोहित पुरोहित ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर बताया है कि उन्होंने नया घर खरीदा है। साथ ही उन्होंने इस घर के ग्रह प्रवेश की भी फोटोज शेयर की है। इन फोटोज को शेयर करते हुए रोहित की पत्नी शीना ने कैप्शन में लिखा, इस जर्नी में आपकी दुआएं और प्यार की जरूरत है। अपनी पाजिटिविटी और स्ट्रेंथ हमें दें।'

 

रोहित पुरोहित की पत्नी का खुलासा

रोहित पुरोहित ने यह घर मुंबई के दहिसर इलाके में खरीदा है। यह 3 बीएचके अपार्टमेंट है। कपल ने इस घर का नाम आशियाना रखा है। इस बारे में बात करते हुए रोहित की पत्नी शीना ने कहा, 'पिछले साल अगस्त में जब हमने इस घर को चुना, तो चीजें हमारे लिए सही होने लगीं। घर खरीदने के कुछ ही महीनों बाद हमारा बच्चा पैदा करने का सपना सच हो गया। मैं पहले दिन से ही इस घर के इंटीरियर पर काम कर रही हूं। हमारे बेडरूम के बाहर एक बहुत बड़ा गलियारा है और रोहित और मैं उस जगह का पूरा इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहे थे। उस समय, हमें नहीं पता था कि इसे जल्द ही हमारे बच्चे की नर्सरी में बदल दिया जाएगा।'

सात साल पहले हुई थी रोहित और शीना की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभाने वाले रोहित कहते हैं, 'बच्चे के लिए बेड रेल गार्ड, बड़ा पालना और स्टोरेज बास्केट लाने से लेकर परफेक्ट वॉलपेपर चुनने तक - होने वाली मां इस जगह को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हम रंगों को जेंडर न्यूट्रल रख रहे हैं। जहां मुझे लगता है कि हमें लड़की होगी, वहीं शीना को लगता है कि लड़का होगा, लेकिन चाहे कोई भी आए, हम तो बस एक स्वस्थ बच्चे के लिए प्रार्थना करते हैं।'

कपल ने अपनी सात साल की शादी के दौरान कई बार घर बदलने के मुश्किल दिनों को भी याद किया। वे बताते हैं, 'हर बार घर बदलने और नई जगह ढूंढ़ने की प्रक्रिया निश्चित रूप से थका देने वाली होती है, खास तौर पर मुंबई में। कई बार, हम चाहते थे कि अपना घर हो जाए। शुक्र है, अब यह यहां है।' आपको बता दें रोहित और शीना की शादी को सात साल हो गए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस तारीख को लेंगे फेरे, गेस्ट लिस्ट तैयार
The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल