YRKKH Tufaan: खतरे में पड़ेगी इन 2 दोनों की जान, शो में आएंगे 3 भयंकर ट्विस्ट

Published : May 09, 2025, 01:35 PM IST

आरोही की मौत का सच रूही को पता चलने पर उसकी तबीयत बिगड़ जाती है। अभीरा उसे अस्पताल ले जाती है जहाँ डॉक्टर बताते हैं कि माँ या बच्चे में से एक को ही बचाया जा सकता है।

PREV
15

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ड्रामा कम नहीं हो रहा है। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि अभिरा और अरमान के सामने आरोही की मौत का खुलासा हो जाता है। वहीं उन्हें पता चल जाता है कि अक्षरा नहीं बल्कि रूही की वजह से आरोही की मौत हुई थी।

25

अब शो में दिखाया जाएगा कि यह सच्चाई रूही को पता चल जाएगी और उसकी तबीयत खराब हो जाएगी। ऐसे में अभीरा, रूही को अकेले गाड़ी में बैठाकर हॉस्पिटल लेकर जाएगी और फिर अरमान को यह सब बताएगी।

35

ऐसे में अरमान काफी परेशान हो जाएगा और कहेगा कि उसकी वजह से रूही की यह हालत हुई है, क्योंकि उसने ही अक्षरा की डायरी पढ़ी थी। यह सब सुनकर अभीरा अरमान को समझाने की कोशिश करेगी।

45

इसके बाद डॉक्टर अभीरा से कहेंगे कि ऐसी स्थिती भी आ सकती है कि मां और बच्चे में कोई एक ही बच सकता है। यह सब सुनकर अभीरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

55

वहीं दूसरी तरफ अरमान का एक्सीडेंट हो जाएगा। हालांकि, तब भी वो अपने पूरे परिवार को लेकर हॉस्पिटल जाएगा, जहां उसे सिर्फ रूही के चिल्लाने की आवाज आएगी। ऐसे में देखना खास होगा कि शो में क्या ट्विस्ट आते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories