
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो की टीआरपी अच्छी करने कि लिए, इसमें जमकर ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि अरमान पूरे 7 साल बाद अपनी मां से मिलने उदयपुर आता है। ऐसे में वो दोनों एक-दूसरे को देखकर इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान उसे अहसास होता है कि इतने सालों तक अभीरा, विद्या और कावेरी से दूर रह कर उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। इस दौरान अरमान, अभीरा से भी बात करने की कोशिश करेगा। हालांकि, अभीरा, अरमान से काफी नाराज होगी।
वहीं आगे अरमान, गीतांजलि से फोन पर बात करेगा। यह सब अभीरा को फूटी आंख नहीं अच्छा लगेगा। ऐसे में अभीरा, अरमान से बदला लेने का सोचेगी और अंशुमन के प्रपोजल के लिए हामी भर देगी। वो अंशुमन से कहेगी कि वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती और ऐसे वो ऐसे अरमान से बदला लेना चाहती है। वहीं अरमान भी समझ जाएगा कि अभीरा ये सब अरमान को दिखाने के लिए कर रही है। ऐसे में अंशुमन, अभीरा का साथ देने का फैसला करेगा। इसके बाद वो अभीरा को सबसे अपने पार्टनर के रूप में इंट्रोड्यूस करवाएगा। वहीं यह सब सुनकर अरमान हैरान रह जाएगा। इसके बाद अरमान, अभीरा और अंशुमन को अलग करने के लिए प्लान बनाएगा। ऐसे में देखना खास होगा कि अरमान का यह प्लान सक्सेसफुल हो पाएगा या नहीं।
वहीं शो में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान को चाचा सा मिलेंगे और वो उससे कहेंगे कि वो एक बार फिर से पोद्दार फर्म को जॉइन कर ले। इसके साथ ही वो कहेंगे कि तुम्हें पोद्दार हाउस पर भी अपनी दावेदारी पेश करनी होगी। हालांकि, अरमान ऐसा करने से मना कर देगा। वहीं दूसरी तरफ कृष को बार बार याद आएगा कि अरमान ने उसे कैसे जलील किया था। साथ ही उसे थप्पड़ भी मारे थे। ऐसे में देखना खास होगा कि कृष, अरमान से कैसे बदला ले पाएगा ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।