
मोस्ट फेमस सिंगर उदित नारायण एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनकी पहली पत्नी रंजना झा एक बार फिर सामने आ गई है और उन्होंने पति पर धोखा और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना ने सुपौल के महिला थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनका काला चिट्ठा खोला, जो चौंकाने वाला है। साथ ही उन्होंने उदित की एक भयानक साजिश का भी पर्दाफाश किया है।
उदित नारायण अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर उनकी पत्नी रंजना झा ने सामने आकर उदित पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उदित की पहली पत्नी ने सुपौल महिला थाना में उनके, उनके दो भाइयों और दूसरी पत्नी के खिलाफ आपराधिक आरोपों सहित एक बहुत ही गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। रंजना ने आरोप लगाया और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनका गर्भाशय साजिश के तहत इलाज के बहाने निकलवा दिया गया था और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी। उन्होंने धोखा, उत्पीड़न और वादाखिलाफी जैसे आरोप भी लगाए हैं। बताया जा रहा है कि रंजना बीमारी और आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं और न्याय पाने के लिए उन्होंने थाने का दरवाजा खटखटा है। हालांकि, पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अभी उदित का कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें... किसने दी रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी? फिरौती में मांगे करोड़ों-पुलिस अलर्ट
रंजना झा ने पुलिस को लिए आवेदन में एक बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने 1996 की एक घटना को लेकर बताया कि इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल लाया गया था। जहां बिना उनकी सहमति के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया था। उन्हें इस बात की जानकारी सालों बाद तब हुई जब उन्होंने दोबारा अपना इलाज करवाया था। रंजना ने इसे उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया है। बता दें कि उदित ने रंजना से दिसंबर 1984 में शादी की थी। शादी के बाद उदित मुंबई आ गए। यहां उन्होंने कुछठ समय बाद दूसरी शादी की, जिसकी भनक काफी बाद में पहली पत्नी रंजना को हुई। इसके बाद खूब विवाद हुआ और मामला मीडिया में भी उछला था।
70 साल के उदित नारायण मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दूसरी पत्नी का नाम दीपा नारायण हैं। उनका बेटा सिंगर-एक्टर और होस्ट आदित्य नारायण है। आदित्य ने 2020 में एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। बता दें कि उदित ने अपने करियर में कई गाने गाए। हालांकि, उन्हें पहचान 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत तक में गाए गाने पापा कहते हैं.. से मिली थी। उन्हें अभी तक सिंगिंग के लिए 4 नेशनल अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ें... अंबानी खानदान की वो बहू जो रही हीरोइन, 13 साल में की 35 फिल्में-28 हुई Flop
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।