Udta Teer Collection Day 5: आसान नहीं 'उड़ता तीर' की डगर, 5 दिन में बस इतनी लागत वसूल कर पाई!

Published : Oct 28, 2026, 07:00 AM IST
Udta Teer Day 5 Box Office Collection

सार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ की कमाई में मंगलवार को मामूली गिरावट आई। जानिए पांचवें दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए और अब कुल कलेक्शन कहां पहुंचा?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने पहले वीकेंड पर कमाई में सुधार के संकेत दिए थे। लेकिन सोमवार आते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अब मंगलवार को भी कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सामान्य शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को बेहतर प्रदर्शन किया, मगर वीकडेज में इसकी कमाई पर दबाव नजर आ रहा है। सिनेमाघरों में दूसरी फिल्मों से मिल रही टक्कर के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी?

‘उड़ता तीर’ का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भारत में 3.10 करोड़ रुपए नेट कमाए। फिल्म देशभर में 5,854 शो में दिखाई जा रही थी और इसकी ऑक्यूपेंसी 16.58 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार के कलेक्शन (3.20 करोड़ रुपए) के मुकाबले कमाई में लगभग 3.1 फीसदी की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें :जेलर 2’-‘दृश्यम 3’ के शोर में गुपचुप आई लो बजट फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कर डाला 100 करोड़ का खेल!

5 दिन बाद 'उड़ता तीर' का कलेक्शन कितना हुआ

5 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 25.85 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 30.78 करोड़ रुपए पर खड़ा है। विदेशों में फिल्म ने 5वें दिन लगभग 1 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की, जिसकी बदौलत ओवरसीज में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 7.75 पहुंच गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी तक 38.53 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है।

अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी लागत निकाली?

फिल्म का बजट लगभग 65 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जबकि भारत में अभी तक यह नेट 25.85 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। यानी अभी इस फिल्म ने अपनी लागत की सिर्फ 39.7 फीसदी रकम ही वसूल कर पाई है। अब देखना यह कि क्लोजिंग कलेक्शन आने तक यह बजट रिकवर कर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें : 'रामायण' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? देश की 10 सबसे बड़ी ओपनर्स में किस नं. पर बनाएगी जगह

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ की कहानी क्या है?

‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। इससे पहले वह ‘हाउसफुल 4’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्मों की कहानी लिखने से जुड़े रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभाते हैं, जिसकी याददाश्त धमाके के बाद चली जाती है। होश आने पर वह खुद को भारतीय काउंटर-टेररिज्म स्क्वॉड का अधिकारी समझने लगता है। गलत पहचान के चलते वह सीमा पार जासूसी मिशन में उलझ जाता है और कई मजेदार परिस्थितियां पैदा होती हैं।

‘उड़ता तीर’ में कौन-कौन से कलाकार हैं?

धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। सहायक कलाकारों में राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, दिवंगत मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, सुप्रिया पिलगांवकर और संदीप आनंद शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shocking: लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे संजय दत्त, घर तक पहुंच गए थे शूटर, लेकिन बदलना पड़ा प्लान!
BP Singh Death: कौन थे 'सीआईडी' और 'आहट' फेम प्रोड्यूसर बीपी सिंह, हार्ट अटैक से हुआ निधन