अपने अतरंगी फैशन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अब अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से मिले धोखे पर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर पारस कलनावत ने उनके जन्मदिन का टैटू बनवाकर प्यार का नाटक किया और उन्हें धोखा दिया।
एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने क्रिएटिव और अतरंगी कपड़ों से हमेशा सबका ध्यान खींचती हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से उनका क्रेज थोड़ा कम हुआ है, लेकिन वह अब भी चौंकाने वाले आउटफिट्स में नजर आती रहती हैं।
26
उर्फी सोशल मीडिया पर एक सेंसेशन हैं। वह लगभग हर दिन अनोखे कपड़े पहनकर फोटोशूट कराती हैं और तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उन्हें अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल (Troll) होने में मजा आता है। हाल ही में उन्हें ड्रेस की वजह से मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिली थी, जिस पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया था।
36
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के दर्द भरे दिन शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें एक नहीं, बल्कि कई बार धोखा दिया। उर्फी ने बताया कि कैसे उसने टैटू (Tattoo) बनवाकर उन्हें बेवकूफ बनाया।
46
उर्फी ने बताया, 'उसने मेरे जन्मदिन की तारीख का टैटू बनवाया था। मुझे लगा कि वह मुझसे बहुत प्यार करता है। लेकिन असल में उसी दिन उसके पिता का भी जन्मदिन था। शायद वो टैटू उनके लिए था, पर मैं धोखा खा गई।' उर्फी ने कहा कि वह इसी टैटू को दिखाकर उन्हें यकीन दिलाता रहा।
56
उर्फी के इस एक्स-बॉयफ्रेंड का नाम पारस कलनावत (Paras Kalnavath) है। पारस हिंदी टीवी सीरियल 'अनुपमा' में काम कर चुके हैं। कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के आरोप में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में थे।
66
उर्फी के आरोपों पर पारस ने भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, 'अगर मुझे किसी से दिक्कत होती है, तो मैं पीठ पीछे बात करने के बजाय सीधे जाकर उस इंसान से बात करता हूं। जब लोग मेरे बारे में बात करते हैं, तो मैं इसे बहुत शांति से लेता हूं।' उन्होंने उर्फी पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर उन्हें ऐसा करके खुशी मिलती है तो वह खुश रहें।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।