Ustaad Bhagat Singh Day 8 Collection: धुरंंधर 2 ने बिगाड़ा खेल, कमाई को तरसी फिल्म

Published : Mar 26, 2026, 07:19 PM IST

Ustaad Bhagat Singh VS Dhurandhar 2 Box Office Collection: सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल हो रहा है। फिल्म की कमाई के आंकड़े लगातार गिर रहे हैं। इसी बीच मूवी के 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

PREV
15
फिल्म उस्ताद भगत सिंह

साउथ स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज को 8 दिन हो गए हैं। फिल्म धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिलने की वजह से फिल्म कमाई करने को तरस रही है। फिल्म कमाई के मामले में सिर्फ ओपनिंग डे पर कमाल दिखा पाई थी। बाकी दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली।

25
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का 8वें दिन का कलेक्शन

फिल्म उस्ताद भगत सिंह का 8वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जो काफी हैरान करने वाला है। sacnilk.com की शाम 7 बजे तक रिपोर्ट की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म ने सिर्फ 62 लाख की कमाई की। फिल्म ने इंडिया में नेट 66.46 करोड़ का बिजनेस किया है।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh vs Pawan Kalyan Networth: कौन ज्यादा अमीर, क्या करती हैं दोनों की पत्नियां?

35
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पवन कल्याण की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 88.52 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, इसकी ओवरसीज कमाई 20 लाख है। फिल्म ने इंडिया में 78.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जबकि धुरंधर 2 ने ग्लोबल लेवल पर 1000 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है।

45
उस्ताद भगत सिंह की 8 दिन की कमाई का आंकड़ा

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.10 करोड़ की कमाए थे। चौथे दिन इसकी कमाई 7.50 करोड़ रही और पांचवें दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए। छठे दिन दिन 1.75 करोड़ और सातवें दिन 1.35 करोड़ का कारोबार किया।

55
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के बारे में

डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, गौतमी, राव रमेश, नवाज शाह लीड रोल में हैं। 120 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर हैं।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar के 6 स्टार्स की बचपन की PHOTOS ने मचाया तहलका, तीसरे को पहचानना सबसे टफ

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories