O Romeo को टेंशन देने आ रही Saiyaara, वैलेंटाइन वीक में रिरिलीज हो रही ये रोमांटिक फिल्में

Published : Feb 12, 2026, 08:15 AM IST

Valentine Week धीरे- धीरे पीक पर पहुंच रहा है। वहीं देशभर के युवा इसे सेलीब्रेट करने के लिए नई-नई प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को लुभाने के लिए फिल्म मेकर ने कमर कस ली है। इस वीकएंड 4 रोमांटिक मूवी सिनेमाघरों में दर्शको को लुभाएंगी।

PREV
17

प्यार मोहब्बत का ये महीना युवाओं को बहुत पसंद है। वहीं इस मौके को भुनाने के लिए फिल्म मेकर भी पूरा जोर लगाते हैं। भले ही इस समय एक्शन मूवी खूब पसंद की जा रही है, धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 ने भी दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है। लेकिन अब वैलेनटाइन डे के मौके पर चार रोमांटिक मूवी रिलीज होने जा रही हैं। इसमें दो तो रिलीज मूवी हैं। 

27

13 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे ठीक पहले बीते साल थिएटर पर तहलका मचाने वाली 'सैयारा' रिरिलीज के लिए तैयार है। मोहित सूरी की इस फिल्म के गाने पहले ही चार्ट बस्टर में अपना दम दिखा चुके हैं। ये फिल्म यूं तो टीवी पर दिखाई जा चुकी है, बावजूद इसके फिल्म मेकर एक बार फिर इसे सिनेमाघरों रिलीज के लिए तैयार हैं।

37

सैयारा फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। सैयारा ने रोमांटिक फिल्मों के दौर की वापसी कराई है। न्यूकमर्स की इस मूवी ने 21 करोड़ की ग्रेंड ओपनिंग दी। वहीं इस मूवी ने 48 दिनों के सफर में भारत कुल 330 करोड तो वहीं वर्ल्डवाइड 570 करोड़ की रकम जुटाई। इस फिल्म की लागत महज 45 करोड़ रुपए है।

47

साल 2002 में रिलीज रोमांटिक और म्यूजिकल ड्रामा दिल आशिकाना भी सिनेमाघरों में रिरिलीज की जा रही है। इसकी प्रोड्यूसर अरुणा ईरानी ने फिल्म को मौजूदा समय में प्रासंगिक बताया है। उनके पति कुकू कोहली के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का रि एडिटेड वर्जन सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके सभी गाने सुपरहिट थे, जो फिल्म में ज्यों का त्यों रखा जाएगा।

ये दिल आशिकाना ने ने साल 2002 में 10.57 करोड़ ( आजतक की रिपोर्ट) की कमाई की थी। इसकी लागत 4 करोड़ रुपए थी। इसरी रिरिलीज पर दर्शकों का कैसा रिस्पांस मिलता है, इसके लिए बस दो दिन का इंतजार है।

57

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' रिलीज के पहले ही विवादों में आ चुकी है। हुसैन उस्तरा की लाइफ से इंस्पायर बताई जा रही इस मूवी की रिलीज रोकने पिटीशन दायर की गई थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इसमें सैन उस्तरा की इमेज को खराब करने के आरोप लग चुके हैं।

67

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के बिंदास रोमांटिक सीन को लेकर काफी चर्चाएं हैं। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर का एक बार फिर इंटेस अवतार देखने को मिलेगा।

77

शनाया और आदर्श गौरव की रोमांटिक सर्वाइवल थ्रिलर मूवी 'तू या मैं' इस वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने जा रही है। सैयारा की तरह इस मूवी को लेकर भी तमाम दावे किेए जा रहे हैं। हालांकि इसे ओ रोमियो से टफ टक्कर मिल सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories