रणवीर सिंह की फिल्म धुरधंर का सीक्वल धुरंधर 2 रिलीज होने जा रहा है। पहले पार्ट ने तो जोरदार कमाई की, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या दूसरा पार्ट भी कमाल दिखा पाएगा। क्या ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर देश की सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा।
डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल, अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ सिमरत कौर, मनीषा वधवा और गौरव चोपड़ा लोड रोल में थे। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 691.08 करोड़ का बिजनेस किया था। ये देश के सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर है।
27
6. फिल्म 2.o
2018 में आई डायरेक्टर शंकर की फिल्म 2.o देश की सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है। राजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 723 करोड़ का बिजनेस किया था।
स्त्री 2: सरकटे का आतंक 2024 में रिलीज हुई एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की इस फिल्म के वर्ल्डवाइड 874.58 करोड़ का कारोबार किया था। ये देश की सबसे कमाऊ सीक्वल मूवीज की लिस्ट में 5वें नंबर पर है।
47
4. फिल्म कांतारा चैप्टर 2
कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 2025 में रिलीज हुई कन्नड़ भाषा की माइथोलॉजी एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में ऋषभ के साथ जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 850–900 करोड़ का बिजनेस किया था। ये देश की सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
57
3. फिल्म केजीएफ 2
2022 में आई राइटर-डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 एक पीरियड एक्शन फिल्म थी, जिसमें यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, अच्युत कुमार, राव रमेश, अर्चना जोइस, सरन शक्ति, ईश्वरी राव, जॉन कोककेन आदि लीड रोल में थे। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1250 करोड़ का कारोबार किया था। ये फिल्म देश की सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
67
2. फिल्म बाहुबली 2
देश की सबसे कमाऊ सीक्वल मूवीज की लिस्ट में डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 दूसरे नंबर पर है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णा, सत्यराज, नासर और सुब्बाराजू लीड रोल में थे। फिल्म ने 1810.60 करोड़ कमाए थे
77
1. फिल्म पुष्पा 2
देश की सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्म है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2। डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, सुनील और राव रमेश लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1877 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।