Rajpal Yadav को सिंगर ने दिया एडवांस चैक? बोले- चलो उन्हें घर लाते हैं

Published : Feb 11, 2026, 06:24 PM IST

पंजाबी और बॉलीवुड गानों में आवाज देने वाले सिंगर गुरु रंधावा ने कंफर्म किया है की है कि वह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में पार्सिटीपेट करने के लिए एक्टर राजपाल यादव को एडवांस पेमेंट करेंगे।   

PREV
15

रंधावा का यह कदम एक्टर को उनके बकाया रकम का कुछ हिस्सा चुकाने में मदद करने के लिए उठाया गया है। यादव को उनकी जमानत सुनवाई से पहले फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी से आर्थिक मदद मिल रही है।

राजपाल यादव पर चल रहे 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं, ऐसे में सिंगर गुरु रंधावा ने भी 'मालामाल वीकली' एक्टर के लिए अपना हाथ बढ़ाया है।

25

अदालत के निर्देशों के बाद हाल ही में सरेंडर करने वाले और तिहाड़ जेल भेजे गए यादव को जमानत सुनवाई से पहले फिल्म इंडस्ट्री के कई मेंबर से आर्थिक मदद मिल रही है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और फिल्म निर्माता डेविड धवन जैसे एक्टर्स ने कथित तौर पर उनसे कॉन्टेक्ट किया है, वहीं गुरु रंधावा ने मदद का ऐलान किया है।

35

गुरु रंधावा ने  कंफर्म किया है कि वे यादव को अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग के लिए एडवांस पेमेंट भेज रहे हैं - यह कदम एक्टर को उनके बकाया भुगतान का कुछ हिस्सा चुकाने में मदद करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

45

सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आइए हम सब मिलकर हमारे वरिष्ठ अभिनेता @rajpalofficial सर की मदद करें। मैं उन्हें अपने आगामी वीडियो में अभिनय करने के लिए अग्रिम राशि भेज रहा हूं। सोनू सूद पाजी, मैं आपके शुरू किए गए काम को आगे बढ़ा रहा हूं। आइए हम सब मिलकर उनकी मदद करें और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाएं।”

55

इससे पहले सोनू सूद ने भी यादव को अपनी आने वाली फिल्म में एक भूमिका और साइनिंग फीस देकर सपोर्ट दिया था। राजनेता तेज प्रताप यादव, कमाल आर खान और म्यूजिक डायरेक्टा राव इंद्रजीत सिंह सहित कई सेलेब्रिटी ने भी यादव को उनके बकाया चुकाने और जमानत हासिल करने में मदद करने के लिए  मदद देने का वादा किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories