राजपाल यादव चेक बाउंस केस में एक जबरदस्त अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वे जेल से रिहा हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि वे कब रिहा हो सकते हैं। आपको बता कि राजपाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस केस ने इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। बता दें कि उन्होंने खुद जेल में आकर सरेंडर किया था। इस दौरान वे काफी इमोशनल और रुआंसे नजर आए थे।
26
क्या जेल से रिहा हो रहे राजपाल यादव
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मदद के लिए इंडस्ट्री से कई सेलब्स आगे आए हैं। सभी चाह रहे हैं कि वे जल्दी से रिहा हो जाए। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि राजपाल 12 फरवरी को जमानत पर रिहा सकते हैं।
राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया कि जेल जाने के बाद उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। हालांकि, सभी कोशिश कर रहे है कि इस दुख की घड़ी में वे मजबूत रहे। उन्होंने बताया कि उनके घर में फरवरी में कुछ फंक्शन होने वाले है और सभी चाहते हैं कि राजपाल भी इनमें शामिल हो।
46
क्यों जेल में बंद राजपाल यादव?
आपको बता दें कि राजपाल यादव ने 2010 फिल्म अता पता लापता डायरेक्ट की थी। इसे बनाने के लिए उन्होंने दिल्ली के मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। हालांकि, फिल्म डिजास्टर रही और वे कर्ज में डूब गए। उन्होंने लोन चुकाने के लिए जो चेक दिए वो बाउंस हो गए हैं। इसके बाद वे लीगली फंस गए।
56
100 फिल्मों में किया राजपाल यादव वे काम
आपको बता दें कि राजपाल यादव ने अपने करियर में तकरीबन 100 फिल्मों में काम किया है। वे ज्यादातर मूवीज में कॉमेडी करते नजर आए। उन्होंने मुझसे शादी करोगी (2004), वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम (2005), फिर हेरा फेरी (2006), पार्टनर (2007), भूल भुलैया (2007), भूतनाथ (2008), कृष 3 (2013), भूल भुलैया 2 (2022), हंगामा (2003), मालामाल वीकली (2005), भागम भाग (2006) सहित कई फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल है।
66
इन सेलेब्स ने राजपाल यादव की मदद
राजपाल यादव के जेल जाने की बात जैसे ही सामने आई, उनकी मदद करने कई सेलेब्स आए। राजपाल को सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, गुरमीत चौधरी, कमाल आर खान, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव सहित अन्य ने मदद की हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।