9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। राजपाल अंदर से टूट गए है और उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि क्या सजा काटने के बाद राजपाल 9 करोड़ देने से बच जाएंगे?
राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल की सजा काट रहे हैं। बता दें कि उन्होंने हाल ही में खुद आकर जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर से पहले उन्होंने इमोशनल होकर कहा था कि उनके पास पैसा नहीं है, उनका कोई दोस्त नहीं है और वो अकेले पड़ गए हैं। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
26
राजपाल यादव को 6 महीने की जेल की सजा
आपको बता दें कि राजपाल यादव को निचली अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें बार-बार मोहलत दी फिर भी वे 9 करोड़ जमा नहीं कर पाए। नियम के हिसाब से अगर वे पैसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें 6 महीने तक जेल में रहना होगा।
सवाल उठ रहा है कि क्या 6 महीने की सजा काटने के बाद राजपाल यादव 9 करोड़ देने से बच जाएंगे। आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जेल की सजा उन्हें सिर्फ उनके द्वारा बार-बार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने और चेक बाउंस करने के जुर्म में दी गई है। बाहर आने के बाद भी उनको पूरी रकम चुकानी होगी।
46
क्या है राजपाल यादव से जुड़ा मामला?
बता दें कि ये मामला 2010 का है। राजपाल यादव ने अता पता लापता फिल्म बनाई थी और इसके लिए उन्होंने दिल्ली के मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं और राजपाल कर्ज में डूब गए। कर्ज चुकाने के लिए राजपाल ने जो चेक दिए वो बाउंस हो गए। यहीं से उनपर कानूनी शिकंजा कसा। बता दें कि उन्होंने जो 5 करोड़ का कर्ज लिया था अब वो ब्याज और जुर्माने के साथ बढ़कर 9 करोड़ हो गया है।
56
राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सेलेब्स
राजपाल यादव के जेल जाने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए हैं। सबसे पहले सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। इनके अलावा अनीज बज्मी, कमाल आर खान, गुरमीत चौधरी, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी उनकी मदद की है।
66
राजपाल यादव का परिवार
राजपाल यादव ने लाइफ में 2 शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी करुणा की मौत बेटी को जन्म देते वक्त हो गई थी। फिर उन्होंने कनाडा में रहने वाली राधा से शादी की। कपल की 3 बेटियां हैं। राधा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और परिवार-बच्चों की देखभाल करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।