SS Rajamouli Varanasi Update: एसएस राजामौली एक बार फिर ऐसा सिनेमाई तूफान लाने वाले हैं जो इंडियन सिनेमा का स्केल बदल सकता है। उनकी अगली फिल्म 'वाराणसी' प्रियंका चोपड़ा के दमदार कमबैक और महेश बाबू के एक्शन अवतार के साथ अब बजट को लेकर चर्चा में है।
SS Rajamouli की Varanasi को अब तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसकी कुल लागत 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1361 करोड़ रुपए) बताई गई है। यह फिल्म एक ग्रोब-ट्रॉटिंग ऐक्शन-एडवेंचर है, जिसे भारत और दुनिया के सात से अधिक देशों में शूट किया जा रहा है, जिसमें अंटार्कटिका भी शामिल है। इस बजट में भारी VFX और विस्तृत शूटिंग शेड्यूल का बड़ा योगदान है।
25
Priyanka Chopra की इंडियन सिनेमा में दमदार वापसी
प्रियंका चोपड़ा Varanasi से लगभग 6 साल बाद इंडियन सिनेमा में कमबैक कर रही हैं। फिल्म से उनके किरदार का पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें उन्हें साड़ी पहने, हाथ में हथियार उठाए एक्शन-पैक्ड लेडी के रूप में देखा गया।
35
Varanasi Budget vs RRR Collection
राजामौली की पिछली ब्लॉकबस्टर RRR का बजट लगभग 72 मिलियन डॉलर था, लेकिन Varanasi ने इसे पीछे छोड़ दिया। RRR ने ग्लोबली लगभग 166 मिलियन डॉलर (करीब 1350 करोड़ रुपए से ऊपर) कमाए थे। Varanasi का बजट इससे भी कहीं ज़्यादा है, इसलिए फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही हैं।
45
राजामौली की सैलरी की अनोखी स्ट्रेटेजी
SS Rajamouli ने Varanasi के लिए सैलरी लेने से इनकार कर दिया है और उसकी जगह overseas theatrical rights की डील चुनी है, जिसकी कीमत लगभग 160 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अगर 'वाराणसी' के प्रचार-प्रसार और ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, जिससे राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे ज़्यादा मेहनताना पाने वाले डायरेक्टर्स में शामिल हो सकते हैं।
55
'वाराणसी' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
'वाराणसी' 7 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होगी। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने काम किया है। एस.एस. राजामौली का विज़न, भारी बजट और महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का कमबैक इसे 2027 की सबसे चर्चित और ब्लॉकबस्टर-टार्गेट फिल्मों की कतार में खड़ा करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।