Varun Dhawan BOX OFFICE Record: वरुण धवन 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1987 को डायरेक्टर डेविड धवन के घर हुआ था। वरुण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था फिर एक्टिंग फील्ड में आए। वे इकलौते स्टारकिड हैं, जिन्होंने बैक-टू-बैक 10 हिट दी है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में वरुण धवन को सबसे लकी स्टार किड माना जाता है। वो ही एक ऐसे स्टार है, जिन्होंने लगातार 10 हिट फिल्में दी है और इनमें से ज्यादातर फिल्में 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हुई।
27
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)
वरुण धवन की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के डायरेक्टर करन जौहर थे। 55 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 109 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।
वरुण धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो के डायरेक्टर डेविड धवन थे। इस मूवी को 35 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और 78 करोड़ कमाए थे। इसमें इलियाना डीक्रूज, नरगिस फखरी लीड रोल में थे।
47
फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)
वरुण धवन की फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म थी। डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म का बजट 35 करोड़ था और इसने 119 करोड़ का कारोबार किया था। इसमें आलिया भट्ट, आशुतोष राणा लीड रोल में थे।
57
फिल्म एबीसीडी (2015)
डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ वाली वरुण धवन की फिल्म एबीसीडी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। प्रभु देवा, श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का बजट 65 करोड़ था। इसने 166 करोड़ कमाए थे।
67
फिल्म बदलापुर (2015)
वरुण धवन की क्राइम थ्रिलर फिल्म बदलापुर जबरदस्त मूवी थी। यामी गौतम, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वाली इस मूवी के डायरेक्टर श्रीराम राघवन थे। 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 78.8 करोड़ कमाए थे।
77
फिल्म दिलवाले (2015)
वरुण धवन, शाहरुख खान, काजोल, कृति सेनन की फिल्म दिलवाले के डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे। 165 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 387 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा वरुण की फिल्म ढिशूम (2016) ने 119.5 करोड़, बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) ने 202 करोड़, जुड़वा 2 (2017) ने 227.5 करोड़ और सुई धागा (2018) ने 125 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।