Holi पर आई दो बुरी खबर, 2 फिल्मी सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा-शोक में इंडस्ट्री

Published : Mar 04, 2026, 01:48 PM IST
vijay crishna and mahendra bohra passed away

सार

एक तरफ जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा वहीं, दूसरी ओर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 2 बुरी खबर सुनने को मिल रही हैं। बता दें कि मनोरंजन जगत से जुड़े दो दिग्गज सितारों का निधन हो गया है। जैसे ही इन दोनों स्टार्स की निधन की खबर सामने आई, मातम छा गया।

मनोरंजन जगत से होली वाले दिन बुरी खबर सुनने को निल रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दो दिग्गज स्टार्स का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो वेटरन एक्टर विजय कृष्णा ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं, टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के पिता प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। वे 79 साल के थे। दोनों के निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री शोक में डूब गई और होली का रंग फीका पड़ गया।

वेटरन एक्टर विजय कृष्णा का निधन

दिग्गज एक्टर, थिएटर आर्टिस्ट विजय कृष्णा का 81 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने डांस लाइक अ मैन जैसी फिल्म में यादगार अभिनय किया था। वहीं, देवदास में शाहरुख खान के पिता की भूमिका के लिए जाने जाने वाले कृष्णा भारतीय रंगमंच और सिनेमा जगत में एक सम्मानित हस्ती थे। उन्होंने गुजारिश, पीके, गांधी जैसी फिल्मों में भी काम किया था। कृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी स्मिता कृष्ण, जो एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और उनकी बेटी नायरिका होलकर हैं। वहीं, एक्ट्रेस लिलेट दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त करते हुए विजय कृष्णा को थिएटर परिवार का एक प्रिय सदस्य और डांस लाइक ए मैन का हिस्सा रहे व्यक्ति के रूप में याद किया।

 

ये भी पढ़ें... Toxic Release Postponed: धुरंधर 2 से नहीं होगी टक्कर, अब इस दिन रिलीज होगी यश की फिल्म

प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन

बॉलीवुड निर्माता महेंद्र बोहरा, जो टेलीविजन स्टार करणवीर बोहरा के पिता थे, का भी निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से टेलीविजन और फिल्म जगत शोक में डूब गया है। करणवीर ने अपने पापा को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि वे अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि वे उन्हें कितना मिस करेंगे। आपको बता दें कि महेंद्र ने तेजा, टक्कर और हमे तुमसे प्यार कितना जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। करणवीर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र ने जूही चावला, सोनाली बेंद्रे, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, गुलशन ग्रोवर और कई अन्य फिल्म सितारों के साथ काम किया था। उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चला है और फैन्स आगे की जानकारी का इंतजार है। टीवी सेलेब्स लगातार उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें... क्यों होली खेलना पसंद नहीं करते ये 7 CELEBS? एक की वजह कर देगी इमोशनल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

TV स्टार्स की होली, गौरव खन्ना को किया पत्नी ने Kiss, जमकर नाची अंकिता लोखंडे, 8 PHOTOS
Toxic Release Postponed: धुरंधर 2 से नहीं होगी टक्कर, अब इस दिन रिलीज होगी यश की फिल्म