
संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब विक्की कौशल का नया पोस्टर भी सामने आया है। पोस्टर में विक्की बिल्कुल अलग और रेट्रो अंदाज में नजर आ रहे हैं। विक्की के इस लुक में विंटेज दौर की झलक दिखाई दे रही है। वह काफी डैशिंग अंदाज में नजर आते हैं और हाथ में लाइटर लिए सिगरेट जलाते दिख रहे हैं। उनके लुक ने सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा शुरू कर दी है।
‘लव एंड वॉर’ के अब तक सामने आए पोस्टर्स में फिल्म का रेट्रो और पीरियड टच दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर के पोस्टर में भी उन्हें विंटेज कार और रेट्रो स्टाइल में देखा गया था, जबकि आलिया भट्ट का लुक ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज वाला था। विक्की का पोस्टर भी इसी विजुअल वर्ल्ड को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। उनका हेयरस्टाइल, कपड़े और एक्सप्रेशन उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं। Bhansali Productions हाउस की तरह से विक्की कौशल को लेकर दो पोस्ट जारी किया है। एक में वो सिगरेट जलाते हुए दिख रहे हैं और दूसरे पोस्टर में वो स्विमिंग पुल के अंदर बुके लिए हुए दिख रहे हैं।
विक्की कौशल के पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स को उनका लुक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने विक्की के इस विंटेज अंदाज की तुलना दिग्गज अभिनेता गुरुदत्त के क्लासिक स्क्रीन लुक से भी की है।
रणबीर के फर्स्ट लुक में उनका घायल हाथ और रेट्रो कार खास आकर्षण रहे थे। वहीं आलिया के पोस्टर में उनका ग्लैमरस रेट्रो अवतार देखने को मिला।
और पढ़ें: Love & War First Look Out: रणबीर का खूनी लुक देख यूजर्स बोले- ये तो Animal का क्लोन लग रहा
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ एक पीरियड लव स्टोरी है, जिसकी कहानी युद्ध की पृष्ठभूमि में दिखाई जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। यह फिल्म रणबीर और भंसाली की करीब दो दशक बाद वापसी भी है। दोनों ने इससे पहले 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था। आलिया भट्ट भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद दोबारा काम कर रही हैं, जबकि विक्की कौशल पहली बार निर्देशक के साथ नजर आएंगे। फिल्म दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt: 'लव एंड वॉर' के कैबरे लुक पर भड़के लोग, बोले- 'ये भंसाली वाली बात नहीं'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।