‘द डर्टी पिक्चर’ फेम विद्या बालन ने उठाया महिला किरदारों का मुद्दा, साउथ सिनेमा पर क्या कहा?

Published : Oct 16, 2026, 12:57 PM IST
vidya balan on south movie

सार

विद्या बालन ने साउथ सिनेमा में हाइपरमस्कुलिनिटी और महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर अपनी राय रखी। एक्ट्रेस को उम्मीद है कि फिल्मों में महिला किरदारों को पेश करने के तरीके में बदलाव आएगा।

साउथ की मूवी में महिलाओं के किरदार को लेकर अक्सर चर्चा होती है। जाह्नवी कपूर ने भी कुछ वक्त पहले इस मुद्दे को उठाया था। हाल में 'जेलर 2' की अदाकारा विद्या बालन ने भी इस मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने भी माना कि साउथ के सिनेमा में हाइपरम स्कुलिनिटी यानी मर्दानगी का जरूरत से ज्यादा प्रदर्शन देखने को मिलता है। एक्ट्रेस को यहां पर ऑब्जेक्टिफिकेशन की तरह रखा जाता है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले वक्त में इसमें बदलाव आएगा।

साउथ फिल्मों में महिलाओं के चित्रण पर क्या बोलीं विद्या बालन?

विद्या बालन के मुताबिक, फिल्मों में महिलाओं को अट्रैक्शन का केंद्र बनाकर पेश करने की आदत कोई नई बात नहीं है। हिंदी सिनेमा समेत अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से ऐसा होता आया है। कभी फिल्मों में महिलाओं का चित्रण सीमित रहता है, तो कभी बड़े बजट की फिल्मों में भी उन्हें इसी नजरिए से दिखाया जाता है। हाल के सालों में कुछ बड़ी साउथ फिल्मों में महिला किरदारों को पेश करने के तरीके पर ज्यादा चर्चा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्मों में महिलाओं को दिखाने के तरीके में आगे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा।

क्या साउथ सिनेमा में सिर्फ एक्शन और पुरुषों का दबदबा है?

साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में बड़े एक्शन सीक्वेंस, ताकतवर हीरो और उनके इर्द-गिर्द घूमती कहानी देखने को मिलती है। ऐसी फिल्मों में कई बार महिला किरदारों की भूमिका सीमित रह जाती है। इसी वजह से महिला पात्रों को ज्यादा मजबूत और स्वतंत्र रूप में दिखाने की मांग भी उठती रही है।

महिला प्रधान फिल्मों ने बदली सिनेमा की तस्वीर

विद्या बालन खुद उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने वुमन सेंट्रिक कहानियों को मेन स्ट्रीम में मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ (The Dirty Picture) ने उन्हें एक अलग पहचान दी, जबकि ‘कहानी’ (Kahaani) और ‘नो वन किल्ड जेसिका’ (No One Killed Jessica) जैसी फिल्मों ने दिखाया कि महिला किरदार भी कहानी को अपने दम पर आगे बढ़ा सकते हैं। विद्या का मानना है कि महिला प्रधान सिनेमा में बदलाव किसी एक कलाकार की वजह से नहीं आया। कई अभिनेत्रियों, फिल्मकारों और फिल्मों ने मिलकर दर्शकों के बीच इस तरह की कहानियों के लिए जगह बनाई है।

और पढ़ें: 'जेलर 2' के रजनीकांत के पास है 430 करोड़ की संपत्ति, घर और लग्जरी कार की कीमत दंग कर देगी

‘जेलर 2’ में नजर आएंगी विद्या बालन

विद्या बालन अब रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के जरिए तमिल सिनेमा में नजर आ रही हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में हैं। फिल्म में विद्या बालन के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, रम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन रचा इतिहास, ‘जन नायकन’ को पछाड़ बनी 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'भगवान उनका...'. नाना पाटेकर की मौत पर तांडव कर रहीं तनुश्री दत्ता पर पहली बार बोले बेटे मल्हार
‘नाना पाटेकर नर्क पहुंचा या नहीं?’, तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, श्मशान घाट में भगवान ने दिया ये जवाब