रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का रिसेप्शन बुधवार को हुआ। हैदराबाद की ताज कृष्णा होटल में आयोजित इस ग्रैंड रिसेप्शन में साउथ के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। पार्टी की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। देखते हैं अंदर का नजारा…
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में सुपरस्टार राम चरण नंगे पैर पहुंचे। वहीं, अल्लू अर्जुन अपनी ऑनस्क्रीन श्रीवल्ली से मुस्कराते हुए मिले। साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपने स्टाइल और लुक से पूरी महफिल लूट ली।
28
नागार्जुन से मिली रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में सुपरस्टार नागार्जुन फैमिली साथ पहुंचे थे। इस मौके पर रश्मिका सुपरस्टार से मिलते वक्त बेहद खुश नजर आईं।
वेडिंग रिसेप्शन में सुपरस्टार वेंकटेश ने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा को गले लगाया। सभी इस मौके पर बेहद खुश दिखे।
48
रवि तेजा और नागा चैतन्य
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में रवि तेजा भी शामिल हुए। वहीं, नागा चैतन्य, विजय को गले लगाते नजर आए।
58
रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण नंगे पैर पहुंचे थे। दरअसल, वे इन दिनों अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। इस व्रत के दौरान काले कपड़े पहनने होते हैं और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना पड़ता है।
68
करन जौहर और मृणाल ठाकुर
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर और मृणाल ठाकुर भी पहुंचे थे। दोनों ने कपल के साथ पोज दिए।
78
कृति सेनन-रश्मिका मंदाना का जुदा अंदाज
रिसेप्शन में रश्मिका मंदाना अपना को-स्टार कृति सेनन के साथ मस्ती के मूड में नजर आईं। बता दें कि दोनों अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 में साथ नजर आएंगी।
88
महेश बाबू की फैमिली और चिरंजीवी
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में महेश बाबू की फैमिली भी नजर आईं। वहीं, साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी का स्टाइलिश लुक देखने को मिला।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।