Ranabaali Video: विजय के सामने रश्मिका की मस्ती, सेट का ये क्यूट वीडियो क्यों हो रहा वायरल?

Published : Oct 04, 2026, 01:53 PM IST
Vijay Deverakonda Ranabaali

सार

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा ने 'रणबाली' के सेट से अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है। शादी के बाद इस जोड़ी की ये पहली फिल्म है, जो अक्टूबर 2026 में रिलीज होने वाली है।

Vijay Deverakonda Ranabaali: एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' के सेट का एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी पत्नी और को-स्टार रश्मिका मंदाना जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। विजय देवरकोंडा कुर्सी पर बैठे होते हैं, तभी रश्मिका वहां आती हैं और मजाकिया अंदाज में विजय के 'रणबाली' वाले किरदार की नकल उतारती हैं।

रश्मिका इतने पर ही नहीं रुकतीं। वो "दिस इज सिंगनमला बोब्बिली रणबाली" (This is Singanamala Bobbili Ranabaali) डायलॉग बोलती हैं और फिर शर्म से अपना चेहरा छिपाकर हंसने लगती हैं। विजय ने इस वीडियो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "ये एक क्यूट सैवेज है। मैं आपको उस इंसान से मिलवा रहा हूं जो हर दिन मुझे एंटरटेन करती है। यही वो इंसान है जो मुझे मेरी सीरियसनेस से बाहर निकाल लाती है।"

'रणबाली' फिल्म के बारे में

विजय और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग अब ऑफिशियली पूरी हो चुकी है। ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। फिल्म में 'जयम्मा' का अहम किरदार निभा रहीं रश्मिका मंदाना अपने आखिरी दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद सेट पर काफी इमोशनल हो गईं। शूटिंग खत्म होना पूरी टीम के लिए एक बेहद खास पल था।

मेकर्स ने हाल ही में इस जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री को दिखाता हुआ एक खूबसूरत गाना "एंदय्या सामी" (Endhayya Saami) भी रिलीज किया है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी 1854 से 1878 के दौर पर सेट है। 'रणबाली' एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसमें आपको जबरदस्त संघर्ष और धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे।

फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पहली बार 'रणबाली' में एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। भले ही शादी के बाद ये उनकी पहली रिलीज होने वाली फिल्म है, लेकिन कुल मिलाकर ये इस जोड़ी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले विजय और रश्मिका की जोड़ी ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था और दर्शकों का दिल जीता था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

KKK-15 फाइनलिस्ट फरहाना भट्ट को भीड़ ने घेरा, हैदराबाद में मची भगदड़!
Drishyam 3 Advance Booking Day 3: 'दृश्यम 3' देखने टूट पड़े लोग! ऐसी रहीरविवार की एडवांस बुकिंग