'आवारापन 2' Vs 'बंटवारा 1947' के शोर के बीच चुपचाप चली रवीना टंडन की फिल्म, 3 दिन में कूटे 100 CR+

Published : Aug 17, 2026, 09:20 AM IST
Vishwanath And Sons Day 3 Collection

सार

आवारापन और ‘बंटवारा 1947’ के क्लैश के बीच साउथ की एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गुपचुप तरीके से चल निकली। इसकी कमाई की रफ़्तार ‘बंटवारा 1947’ के मुकाबले लगभग दोगुनी है।

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के शोर शराबे के बीच साउथ की एक ऐसी फिल्म आई, जिसने गुपचुप कमाई का पहाड़ खड़ा कर दिया। सूर्या और रवीना टंडन जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' को कड़ी टक्कर दे रही है, जबकि सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' से लगभग दोगुनी रफ़्तार से दौड़ रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन बंपर ओपनिंग की तो वहीं दूसरे दिन इसे पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी और इंडिपेंडेंस डे की छुट्टी का फायदा मिला। वहीं, तीसरे दिन इसे रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिल रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं तमिल फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' की। जानिए इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

तीन दिन में ‘विश्वनाथ एंड संस’ का कितना कलेक्शन हुआ?

वेंकी अल्लूरी के निर्देशन में बनी तमिल रोमांस ड्रामा फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' 14 अगस्त को 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के साथ रिलीज हुई। पहले दिन से इस फिल्म ने लगभग 15.35 करोड़ करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में लगभग 45 फीसदी का उछाल आया और इसने शानदार 22.25 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 7.6% की गिरावट के साथ 20.55 करोड़ रुपए कमाए। भारत में ‘विश्वनाथ एंड संस’ का पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 58.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Batwara 1947 Collection Day 3: फिर धड़ाम हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', तीसरे दिन इतने CR पर सिमटी

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में पहुंची ‘विश्वनाथ एंड संस’

तीसरे दिन ‘विश्वनाथ एंड संस’ की विदेशों में कमाई लगभग 10 करोड़ रुपए रही। इसके चलते फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 43 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 67.22 करोड़ रुपए हुआ। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 110.22 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

‘बंटवारा 1947’ से दोगुनी रफ़्तार ‘विश्वनाथ एंड संस’ की

अगर तुलनात्मक नजरिये से देखें तो ‘विश्वनाथ एंड संस’ की कमाई की रफ़्तार सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। तीन दिन में ‘बंटवारा 1947’ ने भारत में लगभग 26.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। जबकि ‘विश्वनाथ एंड संस’ 58.15 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं।ओवरसीजन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में सूर्या की फिल्म इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2' पर भी भारी पड़ी है। ‘बंटवारा 1947’ दोनों के मुकाबले काफी पीछे है। तीनों फिल्मों का विदेशों में और वर्ल्डवाइड कलेक्शन इस प्रकार है:- 

फिल्म 3 दिन में विदेशों में ग्रॉस कमाई3 दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई
विश्वनाथ एंड संस43 करोड़ रुपए110.22 करोड़ रुपए
आवारापन 2 12 करोड़ रुपए110.10 करोड़ रुपए
बंटवारा 19475.50 करोड़ रुपए37.41 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Collection Day 3: पहले रविवार BO पर सुनामी बनी 'आवारापन 2', पहुंची 100 करोड़ के करीब

2026 की 5 सबसे कमाऊ तमिल फिल्मों में शामिल हुई 'विश्वनाथ एंड संस'

विश्वनाथ एंड संस' ने 2026 की 5 सबसे कमाऊ तमिल फिल्मों में शामिल हो गई है। इसने टॉप 10 में शामिल 7 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ये हैं 2026 की 10 सबसे कमाऊ तमिल फ़िल्में:-

रैंकफिल्मकलेक्शन
1करुप्पु198.18 करोड़
2जन नायकन196.15 करोड़ रुपए
3थाई किझावी62.46 करोड़ रुपए
4विश्वनाथ एंड संस58.15 करोड़ रुपए(3 दिन में)
5DC54.76 करोड़ रुपए (10 दिन में)
6यूथ52.53 करोड़ रुपए
7पराशक्ति52.46 करोड़ रुपए
8ब्लास्ट52.06 करोड़ रुपए
9LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी43.07 करोड़ रुपए
10गट्टा कुश्ती 241.66 करोड़ रुपए

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ में कौन-कौन सितारे?

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है और इसे सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सूर्या और ममिता बैजू के अलावा राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Batwara 1947 Collection Day 3: फिर धड़ाम हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947', तीसरे दिन इतने CR पर सिमटी
Awarapan 2 Collection Day 3: तीसरे दिन BO पर सुनामी बनी 'आवारापन 2', 3 दिन में हुई 100 करोड़ पार!