पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'वेलकम टू द जंगल'? एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्म का बुरा हाल

Published : Jun 25, 2026, 07:07 PM IST
Welcome To The Junge Advance Booking Report

सार

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग उम्मीद से धीमी है, पर ट्रेड एक्सपर्ट्स को यकीन है कि फ्रेंचाइजी वैल्यू और छुट्टी इसे बड़ी ओपनिंग दिला सकती है।

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से ठीक पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। शुरुआती बुकिंग उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं रही, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता, अक्षय कुमार की कॉमेडी में वापसी और मुहर्रम की छुट्टी फिल्म के पक्ष में जा सकती है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर पाएगी या नहीं।

'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग में कैसी रही?

रिलीज से एक दिन पहले तक 'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग उम्मीद से थोड़ी धीमी नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी वर्जन के लिए 6253 शोज़ में लगभग 40,112 टिकट बिके, जिससे करीब 91.78 लाख रुपये की कमाई हुई। औसत टिकट कीमत लगभग 232 रुपये बताई जा रही है। वहीं ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर एडवांस बुकिंग का आंकड़ा करीब 2.77 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

यह भी पढ़ें : Welcome To The Jungle First Review: कैसी है अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म?सामने आया पहला रिव्यू

मुंबई और दिल्ली एनसीआर से मिला सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स

फिल्म की एडवांस बुकिंग में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई सबसे आगे रहे। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से करीब 18.35 लाख रुपये की टिकट बिक्री हुई, जबकि मुंबई से लगभग 11.6 लाख रुपये का बिजनेस दर्ज किया गया। ट्रेड सर्किल्स का मानना है कि स्पॉट बुकिंग फिल्म के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है।

पहले दिन 15 से 20 करोड़ तक पहुंच सकती है 'वेलकम टू द जंगल'

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का मानना है कि फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बन चुका है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, "फिल्म को लेकर अच्छा बज बना हुआ है और एडवांस बुकिंग भी ठीक-ठाक दिखाई दे रही है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग 1 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा स्पॉट बुकिंग से मिलेगा क्योंकि शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी है। यह बैंक हॉलिडे है और फिल्म के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है।"

यह भी पढ़ें : अक्षरा सिंह को कैसे मिला 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' गाना? अक्षय कुमार की इस बात ने किया हैरान

उन्होंने आगे कहा, "अगर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिलते हैं तो इसकी ओपनिंग 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है। फिल्म का स्केल, ट्रेलर और म्यूजिक अच्छे लग रहे हैं। अक्षय कुमार की कॉमेडी में वापसी और फ्रेंचाइजी की यादें दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती हैं।"

कोमल नाहटा ने जताई अच्छी ओपनिंग की उम्मीद

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा का मानना है कि एडवांस बुकिंग न तो बहुत शानदार है और न ही बेहद खराब। उन्होंने स्क्रीन से बातचीत में कहा, "एडवांस बुकिंग ठीक दिख रही है। ऐसा कुछ नहीं है जिसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हुआ जाए, लेकिन यह भी नहीं कहा जा सकता कि स्थिति खराब है। फिल्म देखे बिना बॉक्स ऑफिस का अनुमान लगाना मुश्किल है। वेलकम फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, इसलिए इससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। नया ट्रेलर पहले वाले की तुलना में ज्यादा प्रभावी लगा, क्योंकि उसमें एक्शन पर ज्यादा फोकस था।"

अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी पर टिकी उम्मीदें

कोमल नाहटा ने अक्षय कुमार की हालिया सफलता (हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’) का जिक्र करते हुए कहा कि दर्शकों ने एक बार फिर उन्हें कॉमिक रोल्स में स्वीकार किया है। उनके मुताबिक, "दर्शकों को अक्षय कुमार कॉमेडी अवतार में ज्यादा पसंद आते हैं। हालिया सफलता के बाद उनकी कॉमिक फिल्मों को लेकर फिर से उत्साह बढ़ा है।"

'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें फरीदा जलाल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, विंदू दारा सिंह और मुकेश तिवारी आदि शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana vs Dhurandhar: क्या ‘रामायण’ तोड़ देगी ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड? किसने किया चौंकाने वाला दावा
Alpha Movie BTS Video: आलिया-शर्वरी का नया अवतार, खुद किए हाई-ऑक्टेन स्टंट