अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16वें दिन कमाई में 60% ग्रोथ

Published : Jul 12, 2026, 12:18 PM IST
welcome to the jungle collection day 16 akshay kumar film business in growth worldwide box office earring

सार

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर फिर रफ्तार पकड़ ली है। तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। जानिए 16वें दिन की कमाई और अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब होती नजर आ रही है। तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी जरूर हुई, लेकिन शनिवार को कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। शुरुआती अनुमानों की मानें तो 16वें दिन फिल्म ने करीब 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। अक्षय के साथ फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट और कॉमेडी फैक्टर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अब सभी की नजरें तीसरे रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि वीकेंड का फायदा फिल्म की कमाई को एक बार फिर मजबूत कर सकता है।

Welcome To The Jungle का 16वें दिन का कलेक्शन

अक्षय कुमार और डायरेक्टर अहमद खान की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज को 16 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन नेट 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया। बता दें कि 16वें दिन फिल्म की कमाई में 60 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 127.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 151.72 करोड़ पहुंच गया है। मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 183.92 करोड़ कमा लिए हैं और ये जल्दी ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी। फिल्म वेलकम टू द जंगल एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे 125 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसके प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली हैं।

फिल्म वेलकम टू द जंगल का डे वाइज कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने पेड प्रीव्यू शो में 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 20 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे दिन इसकी कमाई 24.75 करोड़ रही। 5वें दिन इसने 9.25 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने पहले वीकेंड 93.15 करोड़ कमाए। दूसरे वीकेंड मूवी का कलेक्शन 31.90 करोड़ रहा। बता दें कि फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, शारिब हाशमी, मुकेश तिवारी, इनामुलहक, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन भी हैं। ये वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा ने 15 दिन में ही छोड़ा 'लॉक अप 2', 'बिग बॉस' को लेकर लिया यह फैसला!
बचपन में सेक्शुअल हैरेसमेंट का दर्द झेल चुके ये 10 सितारे, कोई 3 तो कोई 13 की उम्र में हुआ अब्यूज!