
How Many Stars In Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म ने शानदार कमाई भी की। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के बाद अक्षय एक बार फिर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म Welcome To The Jungle से गदर मचाने आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डायरेक्टर अहमद खान की इस फिल्म के चर्चे काफी समय से हो रहे थे। कुछ महीने पहले तो फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से फिल्म की शूटिंग तक रूक गई थी। हालांकि, अब मूवी रिलीज के लिए तैयार है। आइए, जानते हैं इस फिल्म में कितनी हीरोइन और कॉमेडियन काम कर रहे हैं।
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। फिल्म में स्टार्स की फौज है। बता दें कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में करीब 4 हीरोइन है। इनके नाम रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस हैं। अक्षय रवीना, लारा और जैकलीन के साथ पहले भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दिशा के साथ वे पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में उनकी जोड़ी दिशा के साथ ही बनी हैं।
फिल्म वेलकम टू द जंगल में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए ढेर कॉमेडियन भी हैं। फिल्म में राजपाल यादव, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, श्रेयस तलपड़े, शारिब हाशमी, मुकेश तिवारी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन, जैकी श्रॉफ, आफताब शिवदासानी और फरीदा जलाल कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, यशपाल शर्मा, राहुल देव, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, सायाजी शिंदे, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह, भाग्य भानुशाली भी हैं।
ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की मूवी का मजेदार टीजर, 34 स्टार्स के साथ मचाएंगे गदर
फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज को लेकर पहले जानकारी आई थी इसे 2025 में दिसंबर में ही रिलीज किया जाना था। हालांकि, फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। फिल्म अब 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही हैं। फिल्म को एए नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर राकेश डांग और वेदांत विकास बाली हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 200–250 करोड़ के बीच है। ये वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके पहले आई दोनों फिल्में वेलकम और वेलकम बैक बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
ये भी पढ़ें.. Dhurandhar 2 OTT: तय समय से पहले ओटीटी पर आई धुरंधर 2, अनकट वर्जन में सस्पेंस डबल-रनटाइम ज्यादा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।