अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया। सामने आया टीजर कॉमेडी एक्शन और थ्रिल से भरा पड़ा है। बता दें कि ये वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। पिछली दोनों फिल्मों के डायरेक्टर अनीस बज्मी थी। ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भारी भरकम स्टार कास्ट है।

Welcome To The Jungle Teaser out: इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी वेलकम टू द जंगल का ऑफिशियल टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों को पागलपन, हंसी, ठहाके और कन्फ्यूजन देखने को मिलेगी। फिल्म का सामने आया टीजर देखने के बाद फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया है और वे बेताबी से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। टीजर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। फैन्स इसे देखने के बाद लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार की फिल्म Welcome To The Jungle के टीजर में क्या

अक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर अपने इंस्टाग्राम शेयर किया है। उन्होंने टीजर वीडियो शेयर कर लिखा- पागलपन का स्वागत है, हंसी का स्वागत है, बेतहाशा अफरा-तफरी का स्वागत है, वेलकम यूनिवर्स के सबसे रोमांचक चैप्टर का स्वागत है… #वेलकमटूदजंगल। #WelcomeToTheJungleTeaser आउट, 26 जून से सिनेमाघरों में शुरू होने वाली इस अफरा-तफरी का स्वागत है। @khan_ahmedasas #CapeOfGoodFilms #FirozANadiadwallah @starstudio18. बता दें कि करीब 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के डायलॉग से होती है। वो कहते हैं- 'सूचना, इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के।' टीजर में सुनील शेट्टी के कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में सुनील एक जगह अक्षय पर गोलियां चलाते हैं और फिर पूछते हैं- 'तू मरता क्यों नहीं?' इसपर अक्षय कहते हैं- मैं मरने में जान डाल रहा हूं तो सुनील कहते हैं- अरे मरने में कोई जान डालता है क्या?

ये भी पढ़ें.. Dhurandhar 2 OTT: तय समय से पहले ओटीटी पर आई धुरंधर 2, अनकट वर्जन में सस्पेंस डबल-रनटाइम ज्यादा

YouTube video player

फिल्म वेलकम टू द जंगल में कितने स्टार्स

फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दिलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, जाकिर हुसैन, सायाजी शिंदे, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह, भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स नजर आएंगे। 26 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म को एए नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर राकेश डांग और वेदांत विकास बाली हैं। फिल्म का बजट 200–250 करोड़ के बीच बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें.. Bhooth Bangla Day 28 BO: 28वें दिन भयानक गिरा 'भूत बंगला' का कलेक्शन, चौथे गुरुवार इतना कमाया