अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की रिलीज 28 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ जमकर कमाई की, लेकिन अब डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि फिल्म अपने चौथे वीकेंड में पहुंच गई है और इसी बीच इसका 28वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है, जो भयानक चौंकाने वाला है।
Bhooth Bangla Collection Day 28: भूत बंगला अक्षय कुमार की इस साल आई पहली फिल्म है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाकर रखा। पहले ही दिन से फिल्म लगातार जोरदार कमाई कर रही हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अभी भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। इसी बीच मूवी इसका 28वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। आपको बता दें कि फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी दम दिखा रही है।

फिल्म भूत बंगला का 28वें दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के कमाई के आंकड़े में अब काफी फेरबदल नजर आ रहा है। फिल्म की कमाई की कुछ दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही थी, लेकिन 28वें दिन इसकी कमाई में काफी कमी दर्ज की गई हैं। फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार काम होता जा रहा है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अपनी रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 85 लाख की कमाई की। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 163.90 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 194.36 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मूवी ने 246.60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को 3180 शोज में दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें.. Akshay Kumar New Film: अक्षय कुमार की 42 दिन बाद आ रही कॉमेडी मूवी में होंगे 2 BIG Twist
Bhooth Bangla का पिछले 5 दिन का कलेक्शन
Bhooth Bangla ने के पिछले 5 दिन का कलेक्शन का आंकड़ा देखे तो ये कम ज्यादा होता रहा। 24वें दिन इसने 4 करोड़ कमाए। 25वें दिन इसकी कमाई 1.35 करोड़ रही। 26वें दिन इसने 1.70 करोड़ का कारोबार किया। 27वें दिन मूवी ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। 28वें दिन इसका बिजनेस 85 लाख रहा। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड 84.40 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे वीकेंड इसकी कमाई 43.75 करोड़ रही। वहीं, तीसरे वीकेंड मूवी ने 21.85 करोड़ कमाए। चौथे वीकेंड इसकी कमाई 13.90 करोड़ रही।
भूत बंगला के बारे में
बता दें कि भूत बंगला 2026 की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूसर किया है। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं। ये भूल भुलैया (2007) के बाद प्रियदर्शन की हिंदी में दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसका बजट 120 करोड़ है। ये इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी बन गई हैं।
