'वेलकम टू द जंगल' के पहले प्रोमो में दिखे वो 5 एक्टर, जो फिल्म में कहीं नज़र ही नहीं आए

Published : Jun 30, 2026, 07:30 AM IST
Welcome To The Jungle missing actors

सार

'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अनाउंसमेंट वीडियो में दिखे 5 बड़े सितारे फिल्म में नजर नहीं आए, जिसके चलते फैंस हैरान रह गए।

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में दमदार कमाई की है और इसकी बड़ी स्टारकास्ट भी दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि, फिल्म देखने पहुंचे कई दर्शकों को एक बात ने चौंका दिया। दरअसल, फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में नजर आए कुछ चर्चित चेहरे फाइनल रिलीज में दिखाई ही नहीं दिए। आइए जानते हैं पहले प्रोमो में दिखे आखिर कौन-कौन से सितारे फिल्म से गायब रहे।

संजय दत्त की गैरमौजूदगी ने किया सबसे ज्यादा निराश

'वेलकम टू द जंगल' की अनाउंसमेंट वीडियो में संजय दत्त सबसे चर्चित चेहरों में शामिल थे। उनके लुक और मौजूदगी ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी।लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो संजय दत्त किसी भी सीन में नजर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी ने कई दर्शकों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अक्षय कुमार की एक कॉमेडी फिल्म, जानें रिलीज डेट

मीका सिंह भी नहीं बने फिल्म का हिस्सा

पॉपुलर सिंगर मीका सिंह भी फिल्म के शुरुआती प्रमोशनल वीडियो में दिखाई दिए थे। हालांकि, फाइनल फिल्म में उनका कोई रोल देखने को नहीं मिला। दिलचस्प बात यह रही कि उनके भाई और मशहूर गायक दलेर मेहंदी फिल्म में एक मजेदार किरदार निभाते नजर आए।

राहुल देव को देखने का इंतजार अधूरा रह गया

राहुल देव भी उन कलाकारों में शामिल रहे जिन्हें फिल्म की अनाउंसमेंट के दौरान दिखाया गया था। लंबे समय बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद कर रहे फैंस को निराशा हाथ लगी, क्योंकि रिलीज हुई फिल्म में उनका किरदार शामिल नहीं था।

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' का मंडे ब्लास्ट तय! पहले सोमवार को एडवांस बुकिंग से ही कमा लिए इतने करोड़

शारिब हाशमी भी फाइनल कट से हुए बाहर

'फैमिली मैन' और कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके शारिब हाशमी भी शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे। अनाउंसमेंट वीडियो में उनकी मौजूदगी साफ दिखाई दी थी, लेकिन अंतिम फिल्म में वह नजर नहीं आए। इससे उनके प्रशंसकों को भी बड़ा झटका लगा।

इनामुलहाक भी फिल्म से रहे गायब

'जॉली एलएलबी' और 'फिल्मिस्तान' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले इनामुलहाक भी अनाउंसमेंट वीडियो में शामिल थे। हालांकि, बाकी कलाकारों की तरह उन्हें भी फाइनल कट में जगह नहीं मिली। उनके प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक यादगार भूमिका निभाएंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तेनजिंग नोर्गे की एवरेस्ट चढ़ाई पर फिल्म, टॉम हिडलेस्टन बनेंगे एडमंड हिलेरी
44 साल पूरे होने पर भावुक हुए अन्नू कपूर, जया बच्चन को लेकर कही बड़ी बात