Akshay Kumar New Movie: 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अक्षय कुमार की एक कॉमेडी फिल्म, जानें रिलीज डेट

Published : Jun 29, 2026, 05:22 PM ISTUpdated : Jun 29, 2026, 05:26 PM IST
Akshay Kumar Upcoming Comedy film

सार

संगीतकार आनंद राज आनंद ने खुलासा किया कि 'वेलकम टू द जंगल' के बाद वह अक्षय कुमार और विद्या बालन की नई फिल्म में भी काम कर रहे हैं।  'कांटे 2' को लेकर भी बोले। 

1990 के दशक और 2000 के दशक में अपने सुपरहिट गानों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले संगीतकार आनंद राज आनंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' में संगीत देने के बाद उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में आनंद राज आनंद ने बताया कि वह जल्द ही अक्षय कुमार और विद्या बालन की नई कॉमेडी फिल्म में भी संगीत दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक संजय गुप्ता के साथ अपनी हिट जोड़ी, संभावित 'कांटे 2' और फिल्म 'बिच्छू' के यादगार गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी साझा किया।

अक्षय कुमार की अगली कॉमेडी फिल्म कौन-सी आ रही?

आनंद राज आनंद ने बताया कि 'वेलकम' (2007) अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली फिल्म थी और अब 'वेलकम टू द जंगल' के बाद वह एक्टर की अगली फिल्म में भी काम कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, उन्होंने कहा, "हां, 'वेलकम' हमारी पहली फिल्म थी। इसके बाद 'वेलकम टू द जंगल' आई। अब मैं उनकी अगली फिल्म पर भी काम कर रहा हूं, जिसमें विद्या बालन भी हैं। इसका निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस फिल्म में राशि खन्ना, विजय राज और सुदेश लहरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस कर रहा है और इसे 4 दिसंबर 2026 को रिलीज करने का प्लान है।

यह भी पढ़ें : 100 CR क्लब से इंच भर दूर 'वेलकम टू द जंगल', अक्षय कुमार की फिल्म ने 3 दिन में कूटे इतने करोड़

क्या 'कांटे 2' भी देने जा रही थिएटर्स में दस्तक?

आनंद राज आनंद ने निर्देशक संजय गुप्ता के साथ अपने लंबे कोलाबोरेशन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ पांच फिल्मों में करीब 20 गानों पर काम किया है। उन्होंने कहा, "संजय गुप्ता के साथ मैंने सबसे ज्यादा हिट गाने दिए। एक्शन फिल्मों को भी हमारे गानों ने म्यूजिकल बना दिया। 'उनके नशे में', 'लैला', 'मेरे यार', 'इश्क समंदर', 'माही वे', 'जाने क्या होगा', 'यार मंगियासी', 'प्यार आया' और 'इश्क कभी करियो ना' जैसे गाने आज भी याद किए जाते हैं। यह ऐतिहासिक जोड़ी रही है और आगे भी साथ काम करेंगे। हाल ही में संजय गुप्ता जी ने बताया कि वह 'कांटे 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसलिए हम जल्द फिर साथ आएंगे।"

'कांटे' ने कैसे बदल दिया था बॉलीवुड का म्यूजिक ट्रेंड?

आनंद राज आनंद का मानना है कि 'कांटे' के संगीत ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया साउंड पेश किया। उन्होंने कहा, "हमने इस फिल्म के संगीत पर बहुत मेहनत की थी। फिल्म लॉस एंजेलिस में आधारित थी और इसकी पूरी तकनीकी टीम भी पश्चिमी देशों की थी। संजय गुप्ता ने शुरुआत में ही कहा था कि हमें वैश्विक स्तर का नया साउंड चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "आपने देखा होगा कि 'कांटे' के बाद इंडस्ट्री का म्यूजिक साउंड बदल गया। इस फिल्म ने साबित किया कि भावनात्मक संगीत को इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के साथ बेहतर बनाया जा सकता है, बिना उसे शोर में बदले।"

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' का मंडे ब्लास्ट तय! पहले सोमवार को एडवांस बुकिंग से ही कमा लिए इतने करोड़

'जीवन में जाने जाना' गाने के पीछे का दिलचस्प किस्सा क्या है?

फिल्म 'बिच्छू' के पॉपुलर गाने 'जीवन में जाने जाना' को लेकर भी आनंद राज आनंद ने एक दिलचस्प कहानी शेयर की। उन्होंने बताया, "गाने की धुन तैयार थी। मैं अपने भाई हैरी आनंद के साथ बैठा था। हमने एक लाइन बनाई— 'जीवन में जाने जाना, एक बार है होता प्यार'। अगर आप ध्यान देंगे तो मुखड़े में यही एक लाइन चार बार दोहराई गई है।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने यह गाना निर्देशक गुड्डू धनोआ को सुनाया और पूछा कि क्या इसके बोल बदल दें? उन्होंने कहा, 'एक भी लाइन मत बदलना।' मैंने कहा कि इसमें तो पूरी लाइन एक ही है। उन्होंने जवाब दिया, 'जो है, वही रहने दो। इसमें और कुछ जोड़ने की जरूरत नहीं है।'"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मैं वापस आऊंगा' की कामयाबी से खुश निक्की, दिलजीत संग काम को बताया यादगार
रग्बी लीग: चिरंजीवी ने की राहुल बोस की तारीफ, सीएम रेवंत रेड्डी भी रहे मौजूद