‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 CR के करीब पहुंच गई है। 

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिले, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई और तीसरे दिन यानी रविवार को इसने अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीन दिनों में भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड यह 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे दिन आई जबरदस्त उछाल

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है और शनिवार की तुलना में इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिली। फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा, रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इन्हें मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 63.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

यह भी पढ़ें : कितने करोड़ में बनी है 34 स्टार्स वाली 'वेलकम टू द जंगल', अक्षय कुमार और बाकी सबको कितनी फीस मिली?

वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन?

'वेलकम टू द जंगल' का भारत में तीन दिन का ग्रॉस कलेक्शन 76.50 करोड़ रुपए हुआ है। जबकि तीसरे दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से लगभग 6 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते विदेशों में इसकी ग्रॉस कमाई 16.70 करोड़ रुपए पहुंच गई है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 93.20 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि चौथे दिन के आंकड़े आने के बाद फिल्म की कमाई दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए के पार पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' ऑनलाइन कहां देखें? डिजिटल रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी क़िस्त है 'वेलकम टू द जंगल'

'वेलकम टू द जंगल' लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस सीरीज की पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' साल 2015 में सिनेमाघरों में आई थी। अब करीब एक दशक बाद फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, उर्वशी रौतेला समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।