
सिनेमा लवर्स को लंबे समय से 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' के ट्रेलर का इंतज़ार था। अब जब अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है तो लोग इसे देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कई इंटरनेट यूजर्स को यह ट्रेलर बेहद मजेदार लगा है तो कई ने इसे वाहियात बताया है। यानी अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। 24 स्टार्स की लंबी-चौड़ी कास्टिंग वाली इस फिल्म के ट्रेलर को देख लोग क्या बोले डालिए एक नज़र।
'वेलकम टू दि जंगल' का ट्रेलर देखने के बाद एक X यूजर ने लिखा है, "वेलकम टू दि जंगल? एक ऐसे 'वेलकम टू दि ग्रुप प्रोजेक्ट की तरह है, जहां कोई नहीं जानता कि क्या चल रहा है?"
Welcome to the Jungle? More like Welcome to the Group Project where nobody knows what's going on.
— CricFlix (@PRAVIN0070) June 11, 2026
एक यूजर का कमेंट है, "ईमानदारी से कहूं तो यह पूरी तरह डिजास्टर ट्रेलर है। ज्यादा पकाने से खाना खराब हो जाता है। मैं अक्षय कुमार की कॉमेडी का बड़ा हूं, लेकिन ट्रेलर एकदम बकवास है।"
यह भी पढ़ें : कॉमेडी, कन्फ्यूजन से भरपूर 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर, 5 हीरोइन समेत कौन-कौन से 24 स्टार दिखे?
Frankly Speaking it's a complete disaster trailer..Too many cooks spoil the food...I'm a huge Akshay kumar's comedy fan but the trailer is complete crap #Disappointed #Welcometothejungle
— Nikhil Gangwani (@imDhoNik) June 11, 2026
एक यूजर का कमेंट है, "ऐसा लगता है कि अहमद खान ने सबकी बोलती बंद करने का फैसला कर लिया है।"
Looks like Ahmed khan has decided to shut up everyone😂this time with his direction!
— Abhijeet (@Skyhigh_xoz) June 11, 2026
एक यूजर ने लिखा है, "वेलकम टू दि जंगल' का ट्रेलर देखने के बाद मुझे ऐसा लगा कि ये सब क्या-क्या देखना पड़ रहा है। अच्छा मैं अंधा हूं।"
After watching trailer of #welcometothejungle I am like.. pic.twitter.com/r2yBWu7avH
— Crime Master Gogo (PARODY) 🇮🇳 (@vipul2777) June 11, 2026
एक यूजर ने लिखा है, 'एक्सपेक्टेशन 100%, रियलिटी 0%. ऐसा लगता है कि एक और फ्लॉप लोड हो रही है। इसमें मुझे जो एक चीज पसंद आई, वह है दिशा पाटनी का लुक।"
🚨🚨WELCOME TO THE JUNGLE TRAILER 🚨🚨:
Expectations: 100%
Reality: 0%
Look like the next flop film is loading....
The only thing I liked was Disha's look...#WelcomeToTheJungle pic.twitter.com/9rCMrmFhV2— THE GOSSIP QUEEN👸 (@TheGossipQueeen) June 11, 2026
एक यूजर ने जोक करते हुए लिखा है, "ट्रेलर का सबसे अच्छा पार्ट जब जैकी श्रॉफ अक्षय कुमार से कहते हैं, 'तेरा चेहरा कहीं देखा लगता है।' और सुनील शेट्टी जवाब देते हैं, 'आप फ्लॉप फ़िल्में भी देखते हो।' इसी वजह से उन्हें डिजास्टर कुमार कहा जाता है।"
'वेलकम टू दि जंगल' पॉपुलर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, फरीदा जलाल, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, किरण कुमार, विंदू दारा सिंह, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। यह फिल्म 26 जून 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।