कौन है आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के Ex हसबैंड और क्या करते हैं?

Published : Jul 06, 2026, 03:41 PM IST
who is aamir khan third wife gauri spratt ex husband kunal spratt what is her son name read full detail

सार

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी कर ली है। आपको बता दें कि गौरी तलाकशुदा और एक बेटे की मां है। इसी बीच उनके Ex पति क्या करते हैं, उनका बेटा कैसा दिखता है और गौरी की फैमिली से जुड़ी अहम बातें जानने को हर कोई बेताब है। आइए, पढ़ते है पूरी डिटेल...

आमिर खान की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट को लेकर फैंस लगातार नई-नई जानकारी जानना चाहते हैं। इसी बीच गौरी की पहली शादी, उनके Ex पति और बेटे को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी तलाकशुदा है और उनकी पहली शादी से एक बेटा भी है। हालांकि, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है, इसलिए उनके Ex पति के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं, उनका बेटा भी सोशल मीडिया और कैमरों से दूर रहता है। आमिर-गौरी के रिश्ते की खबर सामने आने के बाद अब फैंस उनके फैमिली बैकग्राउंड और निजी लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

कौन है गौरी स्प्रैट के पहले पति?

आमिर खान की तीसरी पत्नी बनने के बाद गौरी स्प्रैट लाइमलाइट में आ गई हैं। ऐसे में हर कोई उनके पहले पति के बारे में जानने के लिए क्रेजी है। आपको बता दें कि गौरी के पहले पति का नाम कुणाल स्प्रैट हैं। बताया जाता है कि कुणाल एक मॉडल और एक्टर हैं। 2010 में शादी के बाद ये कपल एक दशक से ज्यादा समय तक साथ रहा। शादी के बाद गौरी ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम क्विन है। बता दें कि गौरी-कुणाल ने 2023 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद बेटा गौरी के साथ रहता है। गौरी एंग्लो-इंडियन हैं। वो बेंगलुरु की रहने वाली हैं, उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश थीं। उनके दादा ब्रिटिश थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। गौरी ईसाई धर्म का पालन करती हैं। बात गौरी की एजुकेशन की करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ब्लू माउंटेन स्कूल से की और इसके बाद लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में फाउंडेशन डिग्री इन आर्ट्स किया है। गौरी हेयर ड्रेसिंग का बिजनेस चलाती हैं और साथ ही आमिर के प्रोडक्शन हाउस में भी काम करती हैं।

कब हुई आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की थी। दोनों की इस रजिस्टर मैरिज में घरवाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी में आमिर ने सफेद रंग का धोती-कुर्ता कैरी किया था। वहीं, गौरी ऑफ व्हाइट लहंगा में नजर आईं थीं। इस मौके पर आमिर के तीनों बच्चे और गौरी का बेटा खासतौर पर मौजूद थे। अंबानी फैमिली से लेकर कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस शादी में शामिल हुए।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आमिर खान की तीसरी शादी पर वायरल हुआ सलमान का मजाक, कहा कुछ ऐसा जमके लगे ठहाके
रणवीर सिंह ने कैसे बनाई 'धुरंधर' बॉडी? पहली बार सामने आया डाइट से वर्कआउट तक का सीक्रेट