कौन हैं 'सैयारा' गर्ल अनीत पड्डा की बहन रीत, जिन्होंने 'धुरंधर 2' पर कहा कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

Published : Mar 28, 2026, 06:22 PM IST

Dhurandhar The Revenge की जबरदस्त सफलता के बीच इस फिल्म को लेकर 'प्रोपेगेंडा' विवाद छिड़ गया है। एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा के एक तीखे बयान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी, जिसमें फिल्मों से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक को घसीटा गया।

PREV
16
धुरंधर 2 पर भड़की प्रोपेगेंडा बहस

Dhurandhar The Revenge की बॉक्स ऑफिस सुनामी के बीच फिल्म पर 'सरकार समर्थित नैरेटिव' का आरोप लग रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ी हुई है।

26
'सैयारा' गर्ल अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा का वायरल बयान

अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने एक इंटरनेट यूजर को जवाब देते हुए 'धुरंधर 2' की आलोचना की। उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को भी निशाने पर लिया। साथ ही फिलिस्तीन के खिलाफ छिड़े युद्ध पर प्रतिक्रया ना देने के लिए प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा। उनकी पोस्ट पर जमकर बवाल मचा हुआ है और लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Friday Collection: 'धुरंधर 2' या 'पुष्पा 2', बॉक्स ऑफिस की असली किंग कौन?

36
क्या है रीत पड्डा का विवादित बयान

रीत पट्टा ने एक ट्रोल के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "धुरंधर वाकई एक सरकार-समर्थक नैरेटिव का काम करती है। जहां राजनीतिक भाषणों से नोटबंदी जैसी ‘छोटी दिक्कत’ को जस्टिफाई किया जाता है। इसे प्रोपेगैंडा कहें? हां। इससे इनकार करें? बिल्कुल नहीं। लेकिन हो सकता है कि प्रोपेगैंडा की आपकी परिभाषा अलग हो, कौन जाने?"

46
रीत पड्डा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी उठाए सवाल

रीत ने आगे लिखा, "‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ में ‘क्रिएटिव मैथ’ दिखता है। ‘32,000 महिलाओं का धर्म परिवर्तन!’ जबकि असल केस कुछ सौ ही हैं। यही तो प्रोपेगेंडा है। थोड़ी सच्चाई, उसमें बढ़े-चढ़े आंकड़े और एक पूरा नैरेटिव तैयार। जाहिरतौर पर मुझे ऐसी फिल्मों से दिक्कत ना होती, अगर यह छोटी सी समस्या ना होती.... ‘Punjab 95’ जैसी फ़िल्में रिलीज ही नहीं हो पाती हैं, जो असली राजनीतिक मुद्दे उठाती हैं और सत्ता के नैरेटिव से अलग हैं।”

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 3 का ऐलान! बौखलाए पाकिस्तानी नेता ने ट्रोलिंग से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला

56
प्रियंका चोपड़ा पर भी साधा रीत पड्डा ने निशाना

रीत पड्डा ने प्रियंका चोपड़ा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने Oscars 2026 में ‘फिलिस्तीन के खिलाफ अवैध युद्ध’ पर खुलकर आवाज क्यों नहीं उठाई, जबकि उनके को-प्रेजेंटर Javier Bardem ने खुलकर फिलिस्तीन का समर्थन किया था।

66
विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब रीत पड्डा

करीब 6.7K फॉलोअर्स वाली रीत फ्रांस में रहती हैं और Ayolab में कस्टमर सक्सेस मैनेजर हैं। विवाद के बाद सोशल मीडिया से वे गायब हो गईं। उनका इंस्टाग्राम अब प्राइवेट है, जबकि लिंक्डइन और यूट्यूब अकाउंट भी नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर रीत की बहन अनीत ने इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories