कौन है ये शख्स, जिसने Dhurandhar 2 में रोल पाने सिर मुंडवाया-महीनों ऑडिशन दिया?

Published : Mar 29, 2026, 06:24 PM IST

धुरंधर 2 का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। हर कोई इसी फिल्म को देखने के लिए क्रेज है। ये दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसी बीच इसमें शिरानी, बलूचिस्तान यूनाइटेड फोर्स के नेता का रोल करने वाले बिमल ओबेरॉय के बारे में बताते हैं। 

PREV
15
कौन है धुरंधर 2 का ये शख्स?

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर 2 में कई ऐसे स्टार्स नजर, जिन्हें फिल्म में काम कर रातोंरात पॉपुलैरिटी हासिल हो गई। इसमें एक एक्टर है, जिसने मूवी में बलूचिस्तान यूनाइटेड फोर्स के नेता शिरानी का किरदार निभाया। हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है।

25
धुरंधर 2 के लिए सिर मुंडवाने का हीरो कौन?

बता दें कि धुरंधर 2 में शिरानी का रोल बिमल ओबेरॉय ने निभाया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने अपना सिर तक मुंडवा दिया। उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने महीनों ऑडिशन दिए, तब कहीं जाकर उन्हें रोल मिला।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के 10 दिन पूरे, रणवीर सिंह की फिल्म ने हर दिन कितना कमाया-कौन सा डे रहा धमाकेदार?

35
बिमल ओबेरॉय ने शेयर किया एक्सपीरियंस

बिमल ओबेरॉय ने बताया कि धुरंधर में अपना रोल पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा- "फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट हो चुका था और वे शिरानी के किरदार के लिए किसी की तलाश कर रहे थे। मैंने कुछ महीनों में कई बार ऑडिशन दिया। वे फीडबैक के लिए ऑडिशन भेजते, फिर मुझे दोबारा बुलाते, ये सिलसिला चलता रहा। फिर मेरी मुलाकात आदित्य धर से हुई और उन्होंने मुझसे असली दाढ़ी बढ़ाने और सिर मुंडवाने को कहा। मैंने तुरंत हां कह दी क्योंकि ये एक शानदार रोल था। इसके लिए मैंने काफी तैयारी की।"

45
रणवीर सिंह के बारे में क्या बोले बिमल ओबेरॉय

बिमल ओबेरॉय ने रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा- "रणवीर फिल्म में पूरी तरह डूबे हुए थे। फिल्म उन्हीं की थी। शूटिंग के दौरान, वो सिर्फ हमजा ही नहीं थे बल्कि फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। वो ये सुनिश्चित करते थे कि अगर कोई नया व्यक्ति प्रोडक्शन में शामिल हो, क्योंकि मैं काफी देर से जुड़ा था, तो सब कुछ ठीक से हो। मेरे एक अहम सीन से पहले हमारी बातचीत हुई थी। उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि मेरे आस-पास सब कुछ एकदम सही हो। इस तरह का सहज माहौल बहुत जरूरी होता है।"

55
बिमल ओबेरॉय का वर्कफ्रंट

बिमल ओबेरॉय ने बताया कि उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बहुत अच्छी फिल्में पाइपलाइन में हैं। डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में मेरी एक भूमिका है। मैंने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म भी की है, जो कनाडा में बनी है। धुरंधर के बाद मुझे प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन मिली है और हमने शूटिंग शुरू कर दी है।"

ये भी पढ़ें... Bollywood Upcoming Films April: 6 फिल्में मचाएंगी गदर, किस मूवी का सबसे ज्यादा इंतजार?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories