कौन हैं सेजल पवार, जो डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाकर फंसी, लिया गया यह एक्शन!

Published : Jun 13, 2026, 02:17 PM ISTUpdated : Jun 13, 2026, 02:28 PM IST
Sejal Pawar viral remark controversy

सार

क्या KEM अस्पताल सेजल पवार पर सख्त कार्रवाई करने जा रहा है? आखिर उनकी कौन-सी टिप्पणी को "आपत्तिजनक और असंवेदनशील" बताया गया? क्यों मेडिकल एथिक्स पर उठ गए बड़े सवाल? क्या लिखित माफी से खत्म होगा विवाद? और माता-पिता की मौजूदगी में होने वाली काउंसलिंग के बाद क्या फैसला आएगा? वायरल वीडियो के बाद KEM कंट्रोवर्सी में बड़ा मोड़ आ गया है।

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल की MBBS स्टूडेंट सेजल पवार पर अब संस्थान ने सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि उनके कुछ कमेंट्स मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा और संवेदनशीलता के अनुरूप नहीं थीं। मामले में शिकायतें मिलने के बाद गठित जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट डीन कार्यालय को सौंप दी है। वहीं, डॉ. सेजल पवार ने लिखित रूप से माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि उनके कुछ बयान अनुचित थे और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते थे।

KEM अस्पताल ने लिया मामले का गंभीर संज्ञान

KEM अस्पताल ने जारी बयान में कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी। समिति ने वायरल वीडियो की पूरी रिकॉर्डिंग देखी और संबंधित छात्रा से भी बातचीत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अस्पताल ने कहा, "समिति ने कार्यक्रम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की समीक्षा की और संबंधित छात्रा से बातचीत की। प्रारंभिक तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट अब डीन कार्यालय को सौंप दी गई है।"

यह भी पढ़ें : 'बिग बॉस 19' के प्रणीत मोरे ने '370 रुपए की बिरयानी' विवाद में मांगी माफ़ी, बोले- मैं बहक गया था

'टिप्पणियां आपत्तिजनक और असंवेदनशील थीं: KEM

अस्पताल की प्रारंभिक रिपोर्ट में सेजल पवार की टिप्पणियों पर गंभीर आपत्ति जताई गई है। अस्पताल प्रशासन ने अपने बयान में कहा, "शुरुआती रिपोर्ट में पाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान किए गए कुछ कमेंट आपत्तिजनक और असंवेदनशील थे। ये एक मेडिकल छात्र से अपेक्षित गरिमा, सहानुभूति, संयम और पेशेवर जिम्मेदारी के अनुरूप नहीं थीं।" अस्पताल ने यह भी बताया कि छात्रा ने लिखित माफी देते हुए स्वीकार किया है कि उनके कुछ बयान अनुचित थे और उनसे लोगों को ठेस पहुंच सकती थी।

माता-पिता की मौजूदगी में होगी छात्रा की काउंसलिंग

KEM अस्पताल के मुताबिक सेजल पवार की काउंसलिंग उनके माता-पिता की मौजूदगी में कराई जाएगी। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी लागू नियमों के तहत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला करेगा। अस्पताल ने कहा, "सक्षम अथॉरिटी द्वारा उचित समझे जाने वाले अनुशासनात्मक आदेश को लिखित रूप में जारी किया जाएगा और इसकी जानकारी दी जाएगी।"

यह भी पढ़ें : एक बिरयानी, एक डेट और नौकरी गई! क्या है Bigg Boss 19 के प्रणीत मोरे का #370Biryani विवाद?

आखिर क्या था पूरा विवाद?

प्रणीत मोरे के शो से वायरल हुई एक क्लिप में डॉ. सेजल पवार पुरुष शवों और उनके निजी अंगों के आकार को लेकर टिप्पणी करती सुनाई दी थीं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और मेडिकल कम्युनिटी के कई लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई।

 

 

विवाद बढ़ने पर सेजल पवार ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद सेजल पवार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मैं हाल ही में वायरल हो रही वीडियो क्लिप पर अपनी बात रखना चाहती हूं। वीडियो को दोबारा देखने के बाद मैं पूरी तरह समझ सकती हूं कि लोग मेरी बातों से नाराज क्यों हुए। यह एक संवेदनशील विषय है और मेरी टिप्पणियां उस तरह सामने आईं, जैसी नहीं आनी चाहिए थीं। किसी का अनादर करने का मेरा कोई इरादा नहीं था, लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि इरादे से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका प्रभाव होता है।”

 

 

कौन हैं सेजल पवार?

सेजल पवार मुंबई के प्रतिष्ठित किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल और सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज की MBBS स्टूडेंट हैं। इसके साथ-साथ वे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। हालांकि, उनके बारे में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके विवाद की शुरुआत कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की लगभग तीन महीने पुरानी एक क्लिप से हुई, जिसमें सेजल पवार एनाटॉमी लैब में पुरुष शवों के निजी अंगों के आकार की तुलना करने को लेकर मजाक करती नजर आई थीं। इस टिप्पणी ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया, क्योंकि इसे शरीर दान करने वाले लोगों और मेडिकल एथिक्स के प्रति असम्मानजनक माना गया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Lakshmi The End?: मंगल लक्ष्मी सीरियल हो रहा ऑफ-एयर? सामने आई बड़ी वजह
Drishyam 3 OTT Release Date: रिलीज के 28 दिन बाद ही ओटीटी पर आ रही 'दृश्यम 3', जानिए कहां देखें?