
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘अनुपमा’ जैसे शो बना चुके टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोड्यूसर राजन शाहीएक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी बेटी इशिका शाही हैं, जिन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘Tu Juliet Jatt Di’ पर जानवरों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इशिका को जमकर ट्रोल किया और कई लोगों ने इसे 'हाइपोक्रेसी' यानी पाखंड करार दिया।
इशिका शाही ने इंस्टाग्राम पर शो ‘Tu Juliet Jatt Di’ का पोस्ट शेयर करते हुए सवाल उठाया कि मनोरंजन के लिए जानवरों का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि यही बात बिना जानवरों के भी दिखाई जा सकती है। हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने यह स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कई लोगों ने इसे 'हाइपोक्रेसी' बताया।
स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शंस देखने को मिले। कुछ यूजर्स ने लिखा कि “हाइपोक्रेसी समझ से बाहर है”, जबकि अन्य ने कहा कि पहले अपने घर की प्रैक्टिस देखनी चाहिए। कई लोगों ने इशिका को उनके पिता के शो में महिलाओं के चित्रण और जानवरों के उपयोग से जोड़कर सवाल उठाए।
इशिका शाही राइटर, क्रिएटर और क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। वे अपने पिता राजन शाही की प्रोडक्शन कंपनी Director’s Kut Productions से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और स्टोरीटेलिंग में भी काम किया है। इशिका ने ‘Jabb Zodiacs Met’ और ‘Heer Sharma Gayi’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है और युवाओं के लिए नई कहानियों पर फोकस करती हैं।
राजन शाही भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। उन्होंने 2007 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘अनुपमा’, ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे सुपरहिट शो दिए। वे लंबे समय तक चलने वाले फैमिली ड्रामा बनाने के लिए जाने जाते हैं और टीवी इंडस्ट्री में उनका बड़ा प्रभाव माना जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।