कौन हैं 'लॉक अप 2' कंटेस्टेंट श्रेया कालरा, जिन्होंने कहा- आकांक्षा चमोला बाइसेक्शुअल हैं!

Published : Jul 02, 2026, 07:00 AM ISTUpdated : Jul 02, 2026, 10:21 AM IST
Who is Shreya Kalra

सार

'लॉक अप: सच या सजा' में श्रेया कालरा अपनी बेबाकी और लगातार विवादों से चर्चा में हैं। जानिए उनकी लव लाइफ, करियर, झगड़े और एलिमिनेशन से जुड़ा पूरा अपडेट।

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का दूसरा सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जहां कई चर्चित सितारे अपनी रणनीति से गेम खेल रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा अपनी बेबाकी और तीखे तेवरों की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं। शुरुआत से ही उनकी कई कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहसें देखने को मिली हैं। योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, धीरज धूपर और आकांक्षा चमोला के साथ उनके विवाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर श्रेया कालरा कौन हैं और क्यों वह इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन गई हैं।

कौन हैं श्रेया कालरा?

29 साल की श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें साल 2020 में MTV के रियलिटी शो रोडीज़ से पहचान मिली थी। वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हुई थीं और निखिल चिनापा की टीम का हिस्सा थीं। इसके बाद वह पारस कलनावत के साथ 'जरिया तू' म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें : कौन है यह एक्ट्रेस, जो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की दीवानी, कह चुकी - हम बाइसेक्शुअल हैं

क्या ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही हैं श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा अभिनेता ऋषभ जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुके हैं। दोनों की मुलाकात 2021 में नेटफ्लिक्स के एक एपिसोडिक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

श्रेया कालरा लॉक अप 2 में क्यों हो रही हैं सबसे ज्यादा चर्चित?

शो की शुरुआत से ही श्रेया कई कंटेस्टेंट्स के साथ भिड़ती नजर आई हैं। प्रीमियर एपिसोड में उनकी योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के साथ तीखी बहस हुई। इसके बाद उन्होंने आकांक्षा चमोला और हर्षद चोपड़ा पर भी टास्क के दौरान सहयोग न करने का आरोप लगाया। राम कपूर और धीरज धूपर के साथ भी उनकी बहसें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी से क्या है विवाद?

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी पहले स्प्लिट्सविला X6 की चर्चित जोड़ियों में शामिल थे। शो के दौरान योगेश ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की वापसी के बाद आकांक्षा की जगह रुरु को चुना था। फाइनल के दौरान योगेश ने दावा किया कि शो खत्म होने के बाद वह आकांक्षा से मिले थे और रुरु की वाइल्ड कार्ड एंट्री पहले से तय थी। बाद में एक अन्य कंटेस्टेंट ने आरोप लगाया कि योगेश और आकांक्षा साथ रह रहे थे और योगेश ने रुरु को धोखा दिया।

यह भी पढ़ें : कौन हैं आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना से उम्र में कितनी छोटी, संपत्ति में कौन किस पर भारी?

श्रेया कालरा ने योगेश रावत को क्यों बताया था 'चीटर'?

अपने पॉडकास्ट में श्रेया कालरा ने योगेश रावत की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने योगेश को "चीटर" बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आकांक्षा को भी भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। श्रेया ने यह भी कहा कि आकांक्षा ने भी रुरु की जानकारी के बिना योगेश से मुलाकात जारी रखी, इसलिए वह उनका समर्थन नहीं कर सकतीं। इसी विवाद की वजह से उर्फी जावेद को भी शो में आकर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी थी।

आकांक्षा चमोला को लेकर क्या है श्रेया कालरा का दावा?

'लॉक अप: सच या सजा' में श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह उनका निजी राज उजागर कर सकती हैं। उनकी उन्होंने दावा किया कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्शुअल हैं। वहीं एक अन्य एपिसोड में उन्होंने अभिनेता हर्षद चोपड़ा पर निशाना साधते हुए कहा, "कोई भी लड़की हर्षद चोपड़ा से शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वह बहुत घमंडी हैं।" 

क्या ‘लॉक अप 2’ में  एलिमिनेशन से बच पाएंगी श्रेया कालरा?

फिलहाल शो में श्रेया कालरा 'एट रिस्क' कैटेगरी में हैं और आने वाले एपिसोड्स में उनके एलिमिनेट होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उनकी बेबाक रणनीति और लगातार हो रहे विवाद उन्हें दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बनाए हुए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है यह एक्ट्रेस, जो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की दीवानी, कह चुकी- हम बाइसेक्शुअल हैं
Yash की 'Toxic' स्टार का खूबसूरत घर वायरल, 25 करोड़ के घर का देखें रॉयल इंटीरियर