Nana Patekar Son: कौन हैं नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर, जानिए क्या करते हैं काम?

Published : Oct 08, 2026, 12:22 PM IST
Nana Patekar Son Malhar Patekar

सार

Who is Malhar Patekar: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर कौन हैं और क्या करते हैं? पिता की तरह एक्टिंग में करियर न बनाकर मल्हार पाटेकर ने किस फील्ड में अपना करियर बनाया? जानिए मल्हार पाटेकर के एजुकेशन, करियर और पर्सनल लाइफ की रोचक बातें।

Nana Patekar Son Malhar Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके परिवार से जुड़ी बातें भी चर्चा में हैं। पत्नी नीलकांति पाटेकर के साथ ही उनके बेटे मल्हार पाटेकर के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं कि वह कौन हैं, क्या करते हैं और उनका एजुकेश-करियर कैसा रहा है। दिलचस्प बात तो यह है कि मल्हार ने अपने पिता की तरह एक्टिंग को अपना मुख्य करियर नहीं बनाया। जानिए नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर कौन हैं और क्या करते हैं।

मल्हार पाटेकर कौन हैं?

मल्हार पाटेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और नीलकांति पाटेकर के बेटे हैं। पिता की तरह उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया, बल्कि फिल्मों के पर्दे के पीछे काम करने में दिलचस्पी दिखाई। मल्हार का नाम फिल्ममेकिंग और प्रोडक्शन से जुड़ा रहा है। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है और फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की।

कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर?

मल्हार की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सरस्वती मंदिर हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचपन से ही उनका झुकाव फिल्मों की तरफ था। नाना पाटेकर ने एक पुराने इंटरव्यू में भी बताया था कि मल्हार आगे चलकर विदेश में सिनेमैटोग्राफी की पढ़ाई करना चाहते थे। बाद में मल्हार ने फिल्ममेकिंग की पढ़ाई के लिए लंदन का रुख किया। यानी उनका लक्ष्य सिर्फ एक्टिंग करना नहीं, बल्कि फिल्म बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझना था।

ये भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: कौन हैं नीलकांति पाटेकर, जानिए क्या करती हैं नाना पाटेकर की पत्नी?

मल्हार पाटेकर करियर: पहले एक्टिंग का सोचा, फिर बदला फैसला

मल्हार का एक्टिंग में भी इंटरेस्ट था। एक समय उनके पिता नाना पाटेकर उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने के लिए निर्देशन की कुर्सी पर लौटने वाले थे। 2009 में ऐसी खबर आई थी कि नाना अपने बेटे की डेब्यू फिल्म डायरेक्ट करेंगे और प्रकाश झा उसे प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन बाद में मल्हार ने एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन और फिल्ममेकिंग सीखने पर ध्यान देने का फैसला किया। नाना ने भी उन्हें अपने साथ काम करने के बजाय दूसरे फिल्ममेकर के साथ काम करके सीखने की सलाह दी।

राम गोपाल वर्मा के साथ सीखा फिल्म बनाना

मल्हार ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उस समय उन्होंने कहा था कि वह डायरेक्शन से लेकर एडिटिंग तक फिल्ममेकिंग के हर हिस्से को सीखना चाहते हैं। नाना भी चाहते थे कि उनका बेटा अपने दम पर यह अनुभव हासिल करे।

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर ने पत्नी नीलकांति को तलाक क्यों नहीं दिया? सालों अलग रहे फिर भी रिश्ता क्यों नहीं तोड़ा

अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं मल्हार पाटेकर

मल्हार का नाम फिल्म प्रोडक्शन से भी जुड़ा है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वह नाना साहेब प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। इस तरह उनका काम एक्टिंग से ज्यादा फिल्म बनाने और उसके पीछे की प्रक्रिया से जुड़ा रहा है। नाना पाटेकर के निधन के बाद मल्हार ने ही उनके निधन की पुष्टि की थी। वह आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं और पिता की तरह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते।

इस तरह नाना पाटेकर के बेटे मल्हार की कहानी एक ऐसे स्टार किड की है, जिसने पिता की पहचान के पीछे चलने के बजाय सिनेमा को दूसरे रास्ते से समझने की कोशिश की। पढ़ाई से लेकर फिल्ममेकिंग तक उनका सफर कैमरे के सामने कम और उसके पीछे ज्यादा रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Nana Patekar Death: 'मरने के बाद मिलेगी मां', जिंदगी और मौत पर कही नाना की बात क्यों हो रही वायरल
Nana Patekar Death: भगवान पर विश्वास लेकिन मंदिर से परहेज! नाना पाटेकर ने खुद बताई थी इसकी वजह