Who is Neelakanti Patekar Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर क्या करती हैं? जानिए उनकी एजुकेशन, करियर और जिंदगी से जुड़ी वो बातें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
Who is Neelakanti Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल फिर चर्चा में हैं। इस बीच लोग यह भी जानना चहाते हैं कि उनकी पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं और क्या करती हैं। जानिए नीलकांति पाटेकर की पहचान सिर्फ नाना पाटेकर की पत्नी के तौर पर रही या और भी कुछ?
नीलकांति पाटेकर कौन हैं और क्या करती हैं?
नीलकांति पाटेकर को सिर्फ नाना पाटेकर की पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि मराठी थिएटर और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री के रूप में भी जाना जाता है? नीलकांति पाटेकर का जुड़ाव शुरुआत से ही थिएटर और अभिनय से रहा। उन्होंने मराठी रंगमंच पर काम किया और बाद में फिल्मों में भी नजर आईं। 1989 की मराठी फिल्म ‘आत्मविश्वास’ में उनके अभिनय के लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला था।
IIT की प्रवेश परीक्षा पास की लेकिन अभिनय को चुना
नीलकांति पाटेकर की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि अभिनय को करियर बनाने से पहले उन्होंने पढ़ाई में भी अपनी काबिलियत दिखाई थी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने IIT की प्रवेश परीक्षा पास की थी, लेकिन रंगमंच और एक्टिंग के अपने जुनून को चुना।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की लाइफ का सबसे बड़ा दर्द क्या था? जिसे रोज याद कर हो जाते थे भावुक
नाना पाटेकर से थिएटर में हुई थी मुलाकात
नाना पाटेकर और नीलकांति की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी। दोनों ने 1978 में शादी की। उनके दो बेटे हुए, हालांकि बड़े बेटे दुर्वासा का महज ढाई साल की उम्र में निधन हो गया। बाद में उनके बेटे मल्हार पाटेकर हुए, जो फिल्म निर्माण से जुड़े रहे हैं। नाना और नीलकांति लंबे समय से अलग रह रहे थे, लेकिन दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया। नाना ने पुराने इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि समय के साथ दोनों के स्वभाव और सोच में अंतर आया, जिसके कारण उन्होंने अलग रहना चुना।
‘छावा’ से फिर पर्दे पर लौटीं नीलकांति पाटेकर
लंबे अंतराल के बाद नीलकांति ने 2025 में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ से फिल्मों में वापसी की। फिल्म में उन्होंने धराऊ का किरदार निभाया था। इस वापसी के बाद नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी उनके अभिनय को नोटिस किया।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर के 10 खतरनाक किरदार, पर्दे पर आते ही छा गया था खौफ...आज भी याद कर कांपते हैं लोग
नाना पाटेकर के निधन के बाद फिर सुर्खियों में परिवार
नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था और अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद एक बार फिर उनके परिवार, पत्नी नीलकांति और बेटे मल्हार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
