Bigg Boss Malayalam 8 की नेहा फातिमा अपने से 15 साल बड़े ताशी के लिए प्यार जाहिर कर चर्चा में हैं। माता-पिता उन्हें घर लौटने की सलाह देने शो में पहुंचे, जिसके बाद नेहा भावुक होकर रो पड़ीं। जानिए कौन हैं नेहा।
नेहा फातिमा 20 साल की हैं और इन दिनों Bigg Boss Malayalam 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में आने से पहले भी वह सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुकी थीं। वह व्लॉग और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं। उनके वीडियो में फैशन, पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषय देखने को मिलते हैं। नेहा की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 2.89 लाख लोग फॉलो करते हैं।
26
नेहा फातिमा क्या करती हैं और उनकी पढ़ाई कितनी हुई है?
नेहा सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ही नहीं हैं, बल्कि मॉडलिंग भी करती हैं। इसके अलावा वह एविएशन सेक्टर में काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के तौर पर काम करती हैं। हालांकि, उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। सोशल मीडिया पर फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
36
कौन हैं नेहा फातिमा के माता-पिता और परिवार में कौन-कौन है?
नेहा के पिता का नाम शमीर के. मुहम्मद शेमी बताया गया है। उनकी मां भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उनका एक कुकिंग यूट्यूब चैनल है, जिस पर 5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। नेहा का एक छोटा भाई भी है। परिवार उस वक्त चर्चा में आया, जब उनके माता-पिता Bigg Boss Malayalam 8 के घर पहुंचे। पिता ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें अपने परिवार की याद नहीं आती, वहीं मां ने कहा कि वह खेल में भावनाओं को अपने फैसलों पर हावी होने दे रही हैं।
46
नेहा फातिमा और ताशी की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
शो में नेहा ने साथी कंटेस्टेंट ताशी के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि वह शो के बाद इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहेंगी, बशर्ते उनके माता-पिता की मंजूरी हो। रिपोर्ट के मुताबिक, यह खुलासा उस बहस के बाद हुआ, जब नेहा को पता चला कि ताशी वेदांगी के साथ फ्लर्ट कर रहे थे। बाद में ताशी ने नेहा को भरोसा दिलाया कि वेदांगी के साथ उनका कोई रोमांटिक इरादा नहीं था। ताशी की उम्र नेहा से 15 साल ज्यादा बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ताशी 35 साल के हैं।
56
नेहा को घर ले जाने क्यों पहुंचे थे उनके माता-पिता?
नेहा के माता-पिता की एंट्री शो के सामान्य फैमिली वीक से अलग थी। उन्होंने बेटी के फैसलों और खेल में उसके व्यवहार को लेकर चिंता जताई। मां ने उन्हें समझाया कि वह भावनाओं में बहकर फैसले ले रही हैं। शो के होस्ट मोहनलाल ने भी बताया कि उनके माता-पिता उन्हें घर ले जाने के इरादे से आए हैं। इस बातचीत के दौरान नेहा काफी भावुक हो गईं। हालांकि, उन्होंने शो छोड़ने के बजाय घर में बने रहने का फैसला किया।
66
कब शुरू हुआ Bigg Boss Malayalam 8?
Bigg Boss Malayalam का आठवां सीजन 6 सितंबर 2026 को एशियानेट पर शुरू हुआ था। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर शो को होस्ट कर रहे हैं। टीवी प्रसारण के अलावा इसके एपिसोड JioHotstar पर भी स्ट्रीम किए जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।