कौन है यह एक्ट्रेस, जिसके जेल में 27 बार उतरवाए गए कपड़े, इधर-उधर गलत तरीके से छुआ गया!

Published : Sep 11, 2026, 11:52 AM IST
Who-Is-Sandeepa-Virk

सार

पंजाबी एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए वहां के हालात और अपने साथ हुई कथित तलाशी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पंजाबी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क एक मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते करीब साढ़े चार महीने तिहाड़ जेल में रही थीं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने उस दौर को लेकर खुलकर बात की है। टीडीएम मंथन पॉडकास्ट में संदीपा ने बताया कि जेल का माहौल उनके लिए बेहद खराब और मानसिक रूप से परेशान करने वाला था। उन्होंने वहां खाने, शौचालय, सोने की जगह, मेडिकल सुविधा और कैंटीन से लेकर सुरक्षा जांच तक कई चीजों का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि जेल में महिलाओं के साथ तलाशी के दौरान बेहद आपत्तिजनक तरीके अपनाए जाते हैं और उनके साथ कई बार ऐसा हुआ।

संदीपा विर्क का तिहाड़ जेल अनुभव कैसा रहा?

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, संदीपा विर्क की उम्र 37 साल है। उन्होंने जेल के माहौल को याद करते हुए कहा, “उस माहौल में आपका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। आपको ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता। अगर कोई जेल के अंदर कैमरा लगाकर देखे, तो यह बिल्कुल 'बिग बॉस' की जेल जैसी लगेगी। मैं कहूंगी कि सड़क पर भीख मांगने वाला भिखारी जेल जाने वाले इंसान से ज्यादा खुश होता है।”

जेल में खाने और रहने की कैसी थी हालत?

एक्ट्रेस ने जेल के छोटे शौचालय और सोने की जगह को लेकर भी अपनी परेशानी बताई। उनके मुताबिक, “शौचालय बहुत खराब और छोटे हैं। जगह की कमी के कारण हमें एक-दूसरे के ऊपर सोना पड़ता है। शुरुआत में यह बहुत डरावना लगता है।” उन्होंने आगे बताया कि जेल में सोने की जगह, खाना, कैंटीन और मेडिकल मदद जैसी सुविधाएं भी उन्हें खराब लगीं। संदीपा ने कहा कि फिल्मों में जेल की जो परिस्थितियां दिखाई जाती हैं, वहां उन्हें वैसा ही अनुभव हुआ।

अपराधियों को देखकर डर जाती थीं संदीपा

जेल में शुरुआती अनुभव को याद करते हुए संदीपा ने बताया कि वहां अपराधियों को देखकर उन्हें डर लगता था। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं, ‘बेबी, खाओ, सो जाओ।’ वे आपसे पूछताछ करते हैं। तुमने कौन-सा अपराध किया? इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं।”

महिलाओं की तलाशी पर संदीपा का चौंकाने वाला दावा

संदीपा ने जेल में महिलाओं की तलाशी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है, “जेल में चेकिंग के दौरान महिलाओं के कपड़े उतरवाए जाते हैं। महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। उनके कपडे उतरवाए जाते हैं, गलत जगहों पर छुआ जाता है और जांच की जाती है।” उन्होंने कहा कि बाल और मुंह तक की जांच की जाती है और जेल से अदालत जाने से पहले भी तलाशी होती है।

दिन में कई बार हुई तलाशी का दावा

संदीपा ने आगे दावा किया, “एक दिन में आपको तीन बार निर्वस्त्र किया जाता है। मेरे कपड़े 27 बार उतरवाए गए।” यह संदीपा का पर्सनल दावा है, जिसे उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपने अनुभव के तौर पर साझा किया।

क्यों चर्चा में आईं संदीपा विर्क?

संदीपा विर्क मॉडलिंग, म्यूजिक एल्बम, रैंप शो, वेब सीरीज और पंजाबी व साउथ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। करीब 6 करोड़ रुपए के बताए गए मनी लॉन्ड्रिंग केस से उनका नाम जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। जेल से बाहर आने के बावजूद संदीपा का कहना है कि वह वहां बिताए दिनों को कभी नहीं भूल पाएंगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

ये क्या बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर से निकले कीड़े? अदाकारा ने इस शख्स से लगाई गुहार
‘हनुमान अंश 2’ में दिखेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने दिया बड़ा अपडेट