Naagin 7 का क्लाइमैक्स फिनाले से पहले हुआ लीक, VIRAL VIDEO ने मचाया गदर

Published : Jun 06, 2026, 01:03 PM IST
who leak naagin 7 finale climax alice kaushik kshitij dholakia spill spoilers priyanka chahar choudhary show

सार

Naagin 7 Finale Leak: क्या नागिन 7 का क्लाइमैक्स सच में लीक हो गया है? नागिन 7 के फिनाले में कौन सा बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा? नागिन 7 के क्लाइमैक्स में कौन जीतेगा और कौन हारेगा? 

प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल नागिन 7 अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में काम करने वाली स्टार कास्ट ने इसका फिनाले करीब-करीब सूट कर लिया है। बताया जा रहा है कि दर्शकों को फिनाले में कई तगड़े सरप्राइज भी मिलने वाले है। हालांकि, इससे पहले ही ग्रैंड फिनाले का क्लाइमैक्स लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और खूब गदर मचा रहा है। इसी वीडियो में बताया गया है कि आखिरी नागिन 7 के फिनाले का क्लाइमैक्स क्या होगा। वीडियो देखकर जानें कि आखिर किसने इसे लीक किया है।

क्या होगा Naagin 7 के क्लाइमैक्स में

एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 फिनाले के काफी करीब पहुंच गया है। लगातार नागिन 7 के स्टार्स फिनाले की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके फिनाले में पिछले नागिन सीजन्स की कुछ नागिनें नजर आएंगी। ऐसे में शो की कहानी का सस्पेंस बनाएं रखने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच प्रियंका चहार चौधरी के लीड रोल वाले इस सीरियल से जुड़ी एक झटका देने वाली खबर सामने आ रही हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें देखा जा सकता है कि शो का क्लाइमैक्स फिनाले से पहले ही लीक कर दिया गया है। बता दें कि शो के क्लाइमैक्स की कहानी उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ने लीक की है। आइए, जानते हैं उर्वशी के बेटे ने किस तरह लीक किया नागिन 7 का क्लाइमैक्स...

ये भी पढ़ें.. Gullak Season 5 Review: 'गुल्लक 5' नॉस्टैल्जिया का असली पावरहाउस या सबसे कमज़ोर सीजन?

 

क्षितिज ढोलकिया ने लीक किया नागिन 7 का क्लाइमैक्स

उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया इस समय नागिन 7 में खास रोल प्ले करते दिख रहे हैं। शो के सेट पर क्षितिज भी फिनाले की शूटिंग कर रहे हैं। मौका मिलते ही वे ऐलिस कौशिक के पास पहुचें, जो शो में भारिणी का रोल प्ले कर रही हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने शो के बारे में बात करते हुए बताया कि नागिन 7 की शूटिंग का आज आखिरी दिन है। उन्होंने और ऐलिस ने फैसला किया है कि वे दोनों मिलकर शो का स्पॉइलर देंगे। दोनों क्लाइमैक्स लीक करेंगे और उन्हें किसी का डर नहीं है। उन्होंने शो के क्लाइमैक्स के बारे में बताया- 'मैं और भारिणी मिलकर अहा को मार डालेंगे क्योंकि हमें पता चलता है कि अहाना और बलजीत का कोई पुराना रिश्ता है। भारिणी लास्ट में मुझे मारने की कोशिश करेगी। हालांकि, मैं मरता नहीं हूं क्योंकि भारिणी को पता चल गया है कि मेरा अफेयर अब ड्रैगन के साथ चलने लगा है। मुझे बस ये राज खोलना था'। क्षितिज की ये बात सुनने के बाद ऐलिस कहती हैं कि एकता कपूर कभी भी तुझे नरेशन में नहीं बैठाने वाली हैं। इस वीडियो सामने आते ही फैंस को झटका लगा है। फैंस का कहना है कि नागिन 7 में अगर सच में ऐसा हुआ तो वे शो के आने वाले सीजन देखना बंद कर देंगे। आपको बता दें कि शो का आखिरी एपिसोड एकता कपूर के जन्मदिन पर यानी 7 जून को प्रसारित किया जाएगा। मेकर्स ने नागिन 8 की भी हिंट दी है। हालांकि, ये नहीं बताया कि ये कब से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें.. Khan Sir ने क्यों ठुकरा दिया था 107 करोड़ का बिजनेस ऑफर, जानिए अब हर महीने कितना कमाते हैं?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'पेद्दी' से हटेंगे जान्हवी कपूर के बवाल मचाने वाले सीन? मेकर्स को क्यों लेना पड़ा यह फैसला
इन 5 एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्मों ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100Cr से ओपनिंग की, TOP पर कौन?