
मुंबई. बॉलीवुड से 31 अक्टूबर को एक दुखद खबर सामने आई। मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लेकिन इस खबर ने एक्टर संजय दत्त को भी अंदर तक झकझोर दिया। वजह यह थी कि दोनों के बीच करीब तीन दशक पुरानी दोस्ती थी। संजय दत्त ने अपने दोस्त को याद करते हुए कहा कि अब जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। उन्होंने संजय गुप्ता का एक सपना पूरा करने का भी वादा किया है।
बता दें कि 30 अक्टूबर की रात मुंबई स्थित अपने घर पर गिरने से संजय गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी थी। अगले दिन उनके निधन की खबर सामने आई। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। उनके जाने से बॉलीवुड ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया, जिनकी फिल्मों का अंदाज बाकी निर्देशकों से काफी अलग था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।