Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी

Published : Oct 31, 2026, 03:25 PM IST
Sanjay Gupta Death CCTV Footage

सार

Sanjay Gupta Death Reason: फिल्ममेकर संजय गुप्ता की मौत को लेकर पुलिस ने अहम जानकारी दी है। CCTV फुटेज के मुताबिक, देर रात घर में गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

फिल्ममेकर संजय गुप्ता की मौत को लेकर अब एक अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 57 साल के डायरेक्टर की मौत शुक्रवार देर रात मुंबई के वर्सोवा स्थित घर में गिरने से हुई। शनिवार सुबह उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घर के CCTV फुटेज की जांच की है, जिसमें हादसे से पहले की गतिविधियां दिखाई देने की बात कही गई है। फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Sanjay Gupta Death: घर में कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता शुक्रवार देर रात अपने घर के ड्राइंग रूम में बैठे थे। CCTV फुटेज में रात करीब 2 बजे वह वहां से किचन की तरफ जाते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह दीवार से टकराकर गिर पड़े। किचन और ड्राइंग रूम के बीच बनी दीवार के कोने से उनका सिर टकराया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

हमने घर का दौरा किया। वहां CCTV कैमरे लगे हैं और परिवार के हर सदस्य के लिए अलग-अलग बेडरूम हैं। वह वर्सोवा के जेपी रोड स्थित एक इमारत में रहते थे।

यह भी पढ़ें : 'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!

अधिकारी के मुताबिक,

घर के कैमरों में दिखता है कि रात करीब 2 बजे गुप्ता ड्राइंग रूम में बैठे थे। इसके बाद वह किचन की तरफ गए और फिर उनका संतुलन बिगड़ गया। वह किचन और ड्राइंग रूम के बीच की दीवार के कोने से टकरा गए। वह नीचे गिर पड़े। उस वक्त उनका कुत्ता भी उनके पास दिखाई दिया। हालांकि, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, इसलिए उन्हें इस घटना का पता नहीं चला।

Sanjay Gupta CCTV Footage: परिवार को कब मिली हादसे की जानकारी?

पुलिस के मुताबिक, सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो उन्होंने संजय गुप्ता को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पाया। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी और काफी खून बह गया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। अधिकारी के अनुसार,

परिवार ने पुलिस से बात की है और उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। कैमरों में भी साफ दिखाई देता है कि उनका संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़े।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच की।

Sanjay Gupta Death Investigation: पुलिस ने कौन सा मामला दर्ज किया?

वर्सोवा पुलिस ने संजय गुप्ता की मौत के मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। पुलिस CCTV फुटेज, परिवार के बयान और फॉरेंसिक जांच के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में किसी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?

Sanjay Gupta Movies: 'कांटे' से 'काबिल' तक कैसा रहा फिल्मी सफर?

संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में क्राइम थ्रिलर और एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते थे। अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी स्टारर कांटे उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल रही। वहीं, जॉन अब्राहम और संजय दत्त की जिंदा का निर्देशन भी उन्होंने किया था। इसके अलावा उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी सफल फिल्म का निर्माण किया। साल 2017 में आई ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर काबिल बॉक्स ऑफिस पर उनकी सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है। संजय गुप्ता अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा