- Home
- Entertainment
- क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?
क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। संजय की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। देखें PHOTOS…

कौन हैं संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता?
अनुराधा लेखी गुप्ता दिवंगत फिल्ममेकर संजय गुप्ता की पत्नी हैं। वह फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ ब्यूटी पेजेंट विजेता और फैशन एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। इसके अलावा उनका अपना डिजाइनर वियर लेबल भी है, जिसके जरिए वह फेस्टिव वियर, कफ्तान और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के कलेक्शन पेश करती हैं।

कई फिल्मों की एसोसिएट प्रोड्यूसर अनुराधा
अनुराधा ने कांटे (2002) में एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था। इसके अलावा वह शूटआउट एट वडाला (2013), जज्बा (2015) और द मिरांडा ब्रदर्स (2024) जैसी फिल्मों के प्रोडक्शन से भी जुड़ी रही हैं।
यह भी पढ़ें : नहीं रहे ' शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, जानिए कैसे हुआ 57 की उम्र में निधन?
फिल्मों के अलावा क्या करती हैं संजय गुप्ता की पत्नी?
अनुराधा ने फैशन और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2024 में मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल का खिताब जीता था। वह अपने ही नाम के फैशन लेबल की फाउंडर हैं। उनके ब्रांड में फेस्टिव कपड़ों से लेकर कफ्तान और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स तक शामिल हैं। इसके अलावा अनुराधा ब्यूटी पेजेंट्स से भी जुड़ी हुई हैं। वह मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल और मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन के ऑडिशन जैसे आयोजनों में जूरी मेंबर और जज की भूमिका निभाती हैं।
Sanjay Gupta Anuradha Love Story: कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी?
संजय गुप्ता और अनुराधा की मुलाकात के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उस वक्त अनुराधा की उम्र महज 22 साल थी। हालांकि, शादी के करीब छह साल बाद उनके रिश्ते में ऐसी दरार आई कि दोनों ने तलाक ले लिया। सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अनुराधा ने माना कि उनके अलग होने के लिए सिर्फ संजय जिम्मेदार नहीं थे। उन्होंने कहा, “इसमें हम दोनों की भूमिका थी और मैं जानती हूं कि एक वक्त ऐसा आ गया था, जब मैंने कह दिया था कि अब बस, मैं और नहीं कर सकती।” जब उनसे संजय के कथित अफेयर्स की खबरों के बारे में पूछा गया, तो अनुराधा ने कहा कि उन्होंने दूसरों की बातों के बजाय अपने पति पर भरोसा करना चुना। उनके शब्दों में, “मैंने यह मानने से इनकार किया कि उनके अफेयर्स चल रहे थे। मैंने किसी और के बजाय संजय पर भरोसा करना चुना।”
Sanjay Gupta Divorce: तलाक के बाद भी क्यों नहीं टूटा दोनों का रिश्ता?
अनुराधा ने बताया कि अलग होने के बाद वह अपनी जिंदगी स्वतंत्र रूप से जीना चाहती थीं। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत कभी बंद नहीं हुई। उन्होंने कहा, “हर साल या हर छह महीने में वह कहते थे, 'चलो, फिर से साथ हो जाते हैं।'” अनुराधा के मुताबिक, दोनों कभी एक-दूसरे से पूरी तरह दूर नहीं हुए थे। उन्होंने कहा, “हमारे बीच कभी दूरी नहीं आई। हम हमेशा संपर्क में रहे, क्योंकि मेरा परिवार उनसे बहुत प्यार करता है।” आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और दोबारा शादी कर ली।
तलाक के दौरान संजय की पार्टियों में क्या करती थीं अनुराधा?
इसी इंटरव्यू में संजय गुप्ता ने तलाक के दौरान अपने बंगले पर होने वाली 'प्लेबॉय-स्टाइल' पार्टियों का जिक्र किया था। इस पर अनुराधा ने बताया, “मैं उन पार्टियों में जाती थी, तो वहां मुझे एक भी चेहरा पहचान में नहीं आता था। मैं वहां अपने दोस्तों से मिलती, कुछ देर उनके साथ रहती और फिर चली जाती थी।”
संजय दत्त से रिश्ते को लेकर क्या बोलीं अनुराधा?
अनुराधा ने संजय गुप्ता और संजय दत्त की करीबी दोस्ती पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं जानती हूं कि संजय (गुप्ता), संजू (दत्त) के बहुत करीब थे।” उस दौर में इस दोस्ती से उन्हें दुख पहुंचा था। हालांकि, उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पति से संपर्क नहीं किया, क्योंकि वह उस समय किसी और रिश्ते में थे। अनुराधा ने यह भी कहा कि संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त के साथ उनके रिश्ते आज भी सौहार्दपूर्ण हैं। हालांकि, उन्होंने संजय दत्त और संजय गुप्ता के बीच हुए विवादों पर कभी उनसे चर्चा नहीं की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।



