रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबरें सालों से हैं, लेकिन दोनों ने कभी इसे कबूल नहीं किया. सिर्फ यही नहीं, कई और सेलेब्स भी ऐसा ही करते हैं. आखिर इसके पीछे क्या वजह है? क्यों सितारे अपनी लव लाइफ को सीक्रेट रखते हैं?
सैंडलवुड से लेकर बॉलीवुड तक, कई सेलिब्रिटी अपने प्यार को खुलकर स्वीकार नहीं करते। वे 'सिर्फ अच्छे दोस्त' का टैग लगाकर बात टाल देते हैं और फिर सीधे शादी कर लेते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है ग्लैमर की दुनिया का दबाव, जहां छोटी सी बात भी बड़ी खबर बन जाती है।
28
खासकर एक्टर्स के लिए उनका 'सिंगल' स्टेटस एक तरह की मार्केट वैल्यू जैसा होता है। फैन्स उन्हें अपने क्रश की तरह देखते हैं। अगर पता चल जाए कि वे रिलेशनशिप में हैं, तो यह क्रेज कम हो सकता है। प्रोड्यूसर्स को इसी बात का डर सताता है।
38
कई कंपनियां 'यूथ आइकॉन' बन चुके सिंगल सेलेब्रिटीज को ही अपने विज्ञापनों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाती हैं। ऐसे में रिलेशनशिप की खबर बाहर आने पर कई बड़े विज्ञापन हाथ से निकल सकते हैं।
प्यार की बात सामने आते ही मीडिया और पैपराजी सेलेब्स के पीछे पड़ जाते हैं। कपल कहां गया, क्या खाया, क्या उनके बीच झगड़ा हुआ? हर छोटी-बड़ी बात खबर बन जाती है। यह लगातार निगरानी रिश्ते पर बेवजह का दबाव डालती है।
58
फिल्म इंडस्ट्री में प्रमोशन के लिए स्टार्स के बीच अफेयर की अफवाहें उड़ाना आम बात है। लेकिन जो लोग सच में प्यार में होते हैं, वे नहीं चाहते कि उनका पवित्र रिश्ता इस तरह का कोई 'पब्लिसिटी स्टंट' बनकर रह जाए।
68
अगर सेलेब्स पहले ही अपने रिश्ते का ऐलान कर दें और बाद में उनका ब्रेकअप हो जाए, तो लोग, समाज और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग उन्हें और भी ज्यादा दर्द देती है। इसी डर से वे शादी होने तक चुप रहना बेहतर समझते हैं।
78
जो सेलेब्स दिनभर कैमरे के सामने रहते हैं, वे चाहते हैं कि कम से कम उनकी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रहे। वे मानते हैं कि अपनी हर बात दुनिया को बताने का कोई नियम नहीं है।
88
हमारे यहां अक्सर कहा जाता है कि कोई काम पूरा होने तक उसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए, वरना नजर लग जाती है। कई सेलेब्स इसी सोच के साथ अपने रिश्ते को शादी होने तक दुनिया की नजरों से बचाकर रखते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।