- Home
- Entertainment
- 7 फेरे लेने उदपुर पहुंचा रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा और परिवार, देखें 6 सबसे पहली तस्वीर
7 फेरे लेने उदपुर पहुंचा रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा और परिवार, देखें 6 सबसे पहली तस्वीर
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी उदयपुर की एक ग्रैंड होटल में होगी। कपल शादी करने सोमवार को उदयपुर पहुंचा। उनके साथ परिवारवाले भी थे। बता दें कि दोनों की शादी के फंक्शन 3 दिन चलेंगे। ये इंटीमेट वेडिंग है।

उदयपुर पहुंचे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना
साल की मोस्ट अवेटेड शादी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की है। बता दें कि दोनों उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग करेंगे। कपल सोमवार को उदयपुर पहुंचा।
खुश नजर आए विजय देवरकोंडा
शादी करने पहुंचे विजय देवरकोंडा उदयपुर एयरपोर्ट पर बेहद खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट कैरी कर रखी थी।
ये भी पढ़ें... जहां 7 फेरे लेंगे Vijay Deverakonda-Rashmika, देखें उस होटल की 6 आलीशान PHOTOS
बॉस लुक में रश्मिका मंदाना
होने वाली दुल्हनिया रश्मिका मंदाना भी उदयपुर पहुंच गई हैं। रश्मिका का उदयपुर एयरपोर्ट पर बॉस लुक देखने को मिला।
उदयपुर एयरपोर्ट पर रश्मिका-विजय
उदयपुर एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नजर आए। रश्मिका ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया। वहीं, विजय भी हाथ हिलाते नजर आए। विजय के साथ उनका छोटा भाई भी था।
रश्मिका मंदाना की बहन और मम्मी
रश्मिका मंदाना की छोटी बहन और मम्मी भी उदयपुर पहुंच गए हैं। बता दें कि दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
विजय देवरकोंडा के भाई-पापा
विजय देवरकोंडा की फैमिली भी शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंची। विजय के भाई आनंद और पिता गोवर्धन राव भी उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
कब है रश्मिका-विजय की शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन 3 दिन तक चलेंगे। आपको बता दें कि ये शादी उदयपुर की एक आलाशीन होटल में होगी, जो पहाड़ियों के बीच बना है। शादी में सिर्फ घरवाले और करीबी शामिल होंगे। इसमें किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें... Rashmika-Vijay Wedding Card: इनविटेशन बॉक्स में छुपा है बड़ा सरप्राइज, खोलते ही लगेगा झटका
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।