
Why Did Nana Patekar Not Divorce: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी और पत्नी नीलकांति पाटेकर सुर्खियों में हैं। सबसे ज्यादा दिलचस्पी उनकी पत्नी नीलकांति पाटेकर को लेकर है। दोनों ने 1978 में शादी की थी, लेकिन बाद के वर्षों में अलग-अलग रहने लगे। खास बात यह है कि दोनों ने तलाक नहीं लिया। लेकिन तलाक न लेने की वजह क्या थी?
नाना पाटेकर और नीलकांति की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी। उस समय नीलकांति बैंक में अधिकारी के तौर पर काम करती थीं और थिएटर से भी जुड़ी थीं। नाना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि दोनों ने 1978 में शादी की थी। नाना के मुताबिक, शादी के बाद जब उन्होंने नौकरी छोड़कर थिएटर को अपना करियर बनाने का फैसला किया, तब नीलकांति ने उनका साथ दिया। उस दौर में नाना की कमाई काफी कम थी, जबकि नीलकांति की बैंक की नौकरी से नियमित आमदनी होती थी। नाना ने उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने का श्रेय भी दिया था।
ये भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: कौन हैं नीलकांति पाटेकर, जानिए क्या करती हैं नाना पाटेकर की पत्नी?
नाना पाटेकर ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में इस रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ने साथ में कई अच्छे साल बिताए और एक-दूसरे का मुश्किल समय में साथ दिया, लेकिन वक्त के साथ उनके बीच ऐसे मतभेद पैदा हुए जिन्हें सुलझाना मुश्किल हो गया। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। लेकिन यहां सबसे अहम बात यह है कि अलग रहने का बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया था। नाना ने साफ कहा था कि वे और नीलकांति शादीशुदा बने रहे, भले ही उनकी जिंदगी अलग-अलग चल रही थी।
नीलकांति की पहचान सिर्फ नाना पाटेकर की पत्नी के तौर पर नहीं है। वह मराठी थिएटर और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 1989 की मराठी फिल्म ‘आत्मविश्वास’ में उनके अभिनय के लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला था। बाद में उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से लंबे अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी की।
ये भी पढ़ें- Nana Patekar Last Wish: क्या थी नाना पाटेकर की आखिरी ख्वाहिश? 3 साल पहले ही किया था खुलासा
नाना पाटेकर ने सार्वजनिक रूप से तलाक न लेने की कोई एक खास वजह नहीं बताई थी। हालांकि इंटरव्यू में यह जरूर साफ कर दिया था कि समय के साथ दोनों की सोच बदल गई और उनके के बीच दूरी आई, जिसकी वजह से दोनों अलग रहने लगे लेकिन इसके बावजूद दोनों शादी कानूनी रूप से कायम रखने पर सहमत थे और रिश्ते में एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।