रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर को क्यों चिढ़ाया, यामी गौतम को लेकर बोल गए एक बड़ी बात

Published : Mar 24, 2026, 08:55 PM IST
Ranveer Singh Tease dhurandhar director aditya dhar

सार

धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। स्पेशल स्क्रीनिंग में आदित्य धर का इमोशनल भाषण और रणवीर सिंह का मजेदार जोक खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि फिल्म ने पहले ही वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्सऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Ranveer Singh Comments on Aditya Dhar: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी ला दी है। 5 दिन में ही फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी बीच, फिल्म से जुड़े कई वीडियो-फोटो और कहानी-किस्से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी दौरान, रिलीज से पहले मुंबई में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह डायरेक्टर आदित्य धर को चिढ़ाते दिख रहे हैं।

किसने शेयर किया वीडियो?

फिल्म में जमील जमाली का रोल निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने स्पेशल स्क्रीनिंग का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आदित्य धर पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए इमोशनल धन्यवाद भाषण देते हैं। आदित्य कहते हैं, उन सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। ज्योति देशपांडे से लेकर मेरे HODs, मेरी कास्ट, कलाकारों और हर उस इंसान तक, जिसने इस फिल्म में अपना दिल और मेहनत लगाई। मुझे मिल रहे रिस्पॉन्स से मैं अभिभूत हूं, यहां तक कि मीम्स से भी। आप सभी के बिना यह मुमकिन नहीं था।

रणवीर सिंह का मजेदार वन-लाइनर

ज्योति देशपांडे ने आदित्य धर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, आदित्य कभी घबराते नहीं हैं, हमेशा समझदारी से काम लेते हैं और अपनी बात मनवा ही लेते हैं। इसी बीच, रणवीर सिंह को स्टेज पर बुलाया जाता है, जो पीछे यामी गौतम के साथ खड़े नजर आते हैं। रणवीर मजाकिया अंदाज में आदित्य धर को चिढ़ाते हुए कहते हैं, “अपनी मर्जी चलाने वाली बात तो यहां (यामी की ओर इशारा करते हुए) आकर खत्म हो जाती है।” उनकी बात सुनकर यामी समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रिकॉर्ड तोड़ कमाई

  • पहले दिन (19 मार्च): ₹102.55 करोड़
  • दूसरे दिन (20 मार्च): ₹80.72 करोड़
  • तीसरे दिन (21 मार्च): ₹113 करोड़
  • पहले रविवार: ₹114.85 करोड़
  • पहले सोमवार (हिंदी): ₹60 करोड़

धुरंधर 2 को पहले दिन भारत में 21,633 शो मिले, जो इसकी बड़ी रिलीज़ को दर्शाता है। बता दें कि धुरंधर का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गया था। अब इसका सीक्वल उससे भी कहीं ज्यादा कमाई के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त ओपनिंग और पॉजिटिव चर्चा को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 में 'नवाज शरीफ' बन छाया ये स्टार किड, जानें किस फिल्मी खानदान से है कनेक्शन
'दम है तो खुद बना लो..', धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा मूवी बतानेवालों की फिल्ममेकर ने बंद की बोलती