यश की मच अवेटेड मूवी टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है। सामने आया टीजर जोरदार और धमाकेदार है। इसे सोशल मीडिया पर शानदार व्यूज मिल रहे हैं और फैन्स इसे पसंद भी कर रहे हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिवील कर दिया गया है। हालांकि, सामने आए इस टीजर में फिल्म की किसी भी हीरोइन की जरा सी भी झलक देखने को नहीं मिली, जबकि मूवी में 5-5 एक्ट्रेसेस हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
27
कियारा आडवाणी
फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। मूवी में उनके किरदार का नाम नादिया है। कुछ महीने पहले कियारा का मूवी लुक शेयर किया गया था।
यश की फिल्म टॉक्सिक में नयनतारा भी नजर आएंगी। इस फिल्म में नयनतारा के किरादर का नाम गंगा है। बताया जा रहा है कि वे मूवी में जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी।
47
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में एक्टिव हैं। वे फिल्म टॉक्सिक का भी हिस्सा है। यश की मूवी में उनके किरदार का नाम एलिजाबेथ हैं।
57
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया भी यश की फिल्म टॉक्सिक का हिस्सा है। बता दें कि ये तारा की साउथ डेब्यू फिल्म है। इस मूवी में उनके किरदार का नाम रेबेका है।
67
रुक्मिणी वसंत
फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का हिस्सा रही रुक्मिणी वसंत भी यश की फिल्म टॉक्सिक में नजर आएगी। इस मूवी में उनके किरदार नाम मेलिशा है।
77
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट
यश की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म को कन्नड़ के साथ हिंदी इंग्लिश, मलयालम, तेलुगु, तमिल में भी रिलीज किया जाएगा। इस मूवी को डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने 600 करोड़ के बजट में तैयार किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।