यश के बेटे को पसंद नहीं आया पापा का‘रामायण’ में रावण बनना, जटायु के वध पर छलक पड़े आंसू

Published : Nov 01, 2026, 09:52 AM IST

‘रामायण’ में रावण बने यश के बेटे यथर्व जटायु के वध का दृश्य देखकर रो पड़े। साई पल्लवी ने बताया कि बच्चे ने अपने पिता से कहा कि उन्हें फिल्म में भी पक्षी को मारना अच्छा नहीं लगा।

PREV
14

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में हाल में हुई थी। मूवी में रावण का रोल निभा रहे यश के लुक और एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है, वहीं उनके बेटे को यह अच्छा नहीं लगा। रावण के किरदार में पिता को देखकर बेटे यथर्व भावुक हो गए।फिल्म में जब रावण जटायु का वध करता है, तो यह दृश्य यश के बेटे को इतना बुरा लगा कि वह रोने लगे।

24

जटायु के वध का दृश्य देखकर रोने लगे यश के बेटे

फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान यश अपनी पत्नी और बच्चों आयरा और यथर्व के साथ पहुंचे थे। लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में 27 अक्टूबर को हुए प्रीमियर में बच्चों ने पहली बार थिएटर में कोई फिल्म देखी। मीडिया से बातचीत के दौरान साई पल्लवी ने बताया कि फिल्म में जब यश का किरदार रावण जटायु को मारता है, तो यथर्व रोने लगे। उन्होंने अपने पिता से कहा, “मुझे आपका उस पक्षी को मारना अच्छा नहीं लगा।” साई पल्लवी ने आगे बताया कि यथर्व को पता था कि उनके पिता अभिनय कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्दे पर जटायु का वध देखना अच्छा नहीं लगा। बच्चे ने कहा कि फिल्म में भी किसी पक्षी को मारना सही नहीं है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

34

रावण के किरदार को लेकर क्या सोचते हैं यश?

यश ने भी बातचीत में बताया कि उनके बच्चे फिल्म देखते समय कई सवाल पूछ रहे थे। उन्हें अपने बेटे की रिएक्शन देखकर हैरानी हुई। यश के मुताबिक, बच्चे अभी दुनिया को समझ रहे हैं और यह सीख रहे हैं कि दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। यश ने रावण के किरदार को निभाने की चुनौती पर भी बात की। उनका कहना था कि दर्शकों को यह भरोसा दिलाना जरूरी था कि रावण को हराना आसान नहीं है। इस किरदार की ताकत केवल उसके शारीरिक रूप में नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यक्तित्व में भी दिखनी चाहिए।

और पढ़ें: पाकिस्तान में भी छाया रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का क्रेज, कराची में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, देखें Video

44

‘रामायण’ में नजर आएंगे ये सितारे

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

और पढ़ें: पहले गिनाई लड़के में क्या चाहिए खूबियां, फिर बोलीं कुंवारी सही...साई पल्लवी ने अमिताभ बच्चन को किया कंफ्यूज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories